Sun Sep 13, 2026 | Updated 05:46 AM IST

ओलंपिक जीतने वाली रेस्लर साक्षी मलिक ने लिया रिटायरमेंट, इस विवाद के चलते करना पड़ा ऐसा फैसला

साक्षी मलिक ने अपने जीवन काल में कुश्ती में कई मेडल्स को हासिल किया है और देश का नाम रोशन किया है। इसके बावजूद भी आखिर क्यों लिया साक्षी ने रेसलिंग से रिटायरमेंट? 
Updated:- 2023-12-21, 18:58 IST
image

आए दिन स्पोर्ट्स से जुड़ी कोई न कोई खबर राजनीतिक विवाद बनते बिल्कुल भी देर नहीं लगती है। वहीं हालही में वीमेन रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। वैसे तो हर दूसरे दिन कोई न कोई खिलाड़ी किसी न किसी कारण के वजह से रिटायरमेंट लेने का सोच ही लेता है, लेकिन साक्षी मलिक ने साफ शब्दों में यह कहकर रिटायरमेंट लिया है कि अगर संजय सिंह जैसे प्रेसिडेंट अगर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया का हिस्सा रहेंगे तो वह अपनी कुश्ती के करियर को त्याग देना चाहती हैं यानी के आइन्दा से वह रेसलिंग नहीं करेंगी।

बता दें कि साक्षी मलिक ने कई मेडल्स को हासिल किया है और देश का नाम रोशन किया है। इन्होनें देश के लिए रियो ओलंपिक गेम्स 2016 की पहली भारतीय वीमेन रेसलर रही हैं। तो आखिर साक्षी ने कुश्ती छोड़ने का फैसला क्यों लिया है? आइये जानते हैं क्या है पूरी खबर-

प्रेस से कही यह बात 

साक्षी मलिक ने रिटायरमेंट की बात साफ मीडिया से कहा है कि, हम  40 दिनों तक सड़कों पर सोए हैं,  लेकिन मैं अपने देश के उन कई लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जो इस साल की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन के दौरान हमारा समर्थन करने आए थे। अगर बृज भूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ दूंगी…” मलिक ने गुरुवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से कहा। 

इस प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो हमें देखने को मिला है।

sanjay singh aap

वहीं संजय सिंह को चुनाव में 40 वोट मिले हैं और वह कई वर्षों से इस खेल से जुड़े हुए हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश रेसलिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष और 2019 में डब्ल्यूएफआई के जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में कार्य किया है।

 

 

अगर आपको यह खबर पसंद आई हो हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।