अगर आप गूगल पर दिल्ली मेट्रो सर्च करें, तो रूट्स और उसकी जानकारी के साथ-साथ आपको ये भी दिखेगा कि दिल्ली मेट्रो का लेटेस्ट कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो पूरी दुनिया में अलग-अलग मेट्रो और सबवे लिंक्स हैं, लेकिन जब भी बात होती है दिल्ली मेट्रो की तो अतरंगी वीडियोज के साथ लोग आपके सामने कुछ ऐसा कंटेंट परोस रहे होते हैं जिसका वायरल होना तय है। लड़ाई झगड़े से लेकर इंटीमेट मोमेंट्स तक दिल्ली मेट्रो में सब कुछ कैप्चर होता है।
वायरल वीडियोज की लिस्ट भी बहुत ही अलग है। बिकिनी वुमन से लेकर मेट्रो के अंदर अश्लील हरकतें करने, बाल पकड़ कर एक दूसरे से लड़ने और मेट्रो के अंदर ब्रश करने, बीड़ी पीने तक बहुत कुछ होता है। पर ऐसा आखिर होता क्यों है? आखिर क्यों लोग मेट्रो को अपने मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं।
इसका जवाब तो शायद वीडियो वायरल करवाने वाले लोग ही बता पाएं, लेकिन उनकी साइकोलॉजी समझने की कोशिश हमने जरूर की। हमने इसके बारे में जानने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की।
इसे जरूर पढ़ें- Metro Facts: क्या आपको पता है दिल्ली मेट्रो के सीक्रेट? जानने के लिए पढ़ें
अपने बच्चों को कम से कम इतना तो सिखाएं...कि उन्हें कौन सा काम..कहां करना चाहिए...गन्दगी फैला के रखा हुआ है ऐसे लोगों ने... #दिल्ली_मेट्रोpic.twitter.com/AvCt0efTvl
— VIRENDRA TIWARI (@RealVirendraBJP) April 2, 2023
डॉक्टर भावना का कहना है कि इसका मुख्य कारण उनकी जिंदगी और रूटीन से जुड़ा हो सकता है। उनकी जिंदगी से उन्हें कितनी संतुष्टि मिलती है? कई बार हम सिर्फ अपनी फ्रस्ट्रेशन को कम करने के लिए ही ऐसा कर जाते हैं। हां, यकीनन कुछ मामलों में अटेंशन पाना एक कारण हो सकता है, लेकिन सभी के लिए यह लागू हो यह जरूरी नहीं। कई बार लोग अनजाने में इस भावना का शिकार हो जाते हैं और यह समझते नहीं कि पब्लिक प्लेस है।
यह विडियो भी देखें
सही मायने में वो ऐसा क्यों करते हैं इसका कोई एक कारण नहीं हो सकता। इसलिए किसी एक वीडियो या किसी एक व्यक्ति पर कमेंट करना भी सही नहीं हो सकता है।
इसके पीछे कुछ कारण देखे जा सकते हैं कि आखिर क्यों लोग इतने अपसेटिंग वीडियोज देखना पसंद करते हैं। जिन वीडियोज को देखकर लोग शॉक होते हैं उन्हें क्यों इतना देखा जाता है, उन पर कमेंट किया जाता है और उस पर चर्चा भी होती है।
Kalesh b/w Some group of girl and woman inside delhi metro over seat issues pic.twitter.com/jvVS5fq5EX
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) August 22, 2023
डॉक्टर भावना का कहना है कि इसका एक मुख्य कारण है उत्सुकता जहां लोग शॉकिंग इवेंट्स देखकर अपने आप ही उनकी तरफ खिंचे चले जाते हैं। लोगों को इस तरह के वीडियोज आकर्षित करते हैं। 'आखिर चल क्या रहा है?', जैसा सवाल बहुत से लोगों को उस वीडियो की तरफ खींचता है।
Kalesh inside delhi metro b/w Two woman, a lady cop interfere 🫡 pic.twitter.com/zlQ7gUyZ2F
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 2, 2023
डॉक्टर भावना का कहना है कि ह्यूमन साइकोलॉजी के मुताबिक इस तरह के वीडियोज एक तरह का डिस्ट्रैक्शन दिखाते हैं। हम किस तरह से डिस्ट्रैक्ट होते हैं और कैसे अपने समय को इन वीडियोज में यूटिलाइज करते हैं वह मनोवैज्ञानिक विषय है। आप खुद सोचिए कि आप रात के समय कितनी देर तक इंस्टाग्राम रील्स या वायरल वीडियोज देखते हैं?
क्या आपने कभी देखा है कि कहीं कोई झगड़ा होता है या फिर कोई अजीब हरकत कर रहा होता है, तो लोग किस तरह से झुंड बनाकर उसे देखने लगते हैं। इसे साइकोलॉजी में एक तरह का सैटिस्फैक्शन कहते हैं जहां लोग दूसरों की कोई कमी देखकर खुद खुश होते हैं। इसे डार्क प्लेजर की तरह देखा जा सकता है।
"Nhi jagh hai - bout jagh hai"
— Wellu (@Wellutwt) August 13, 2022
Female Version 🤣 pic.twitter.com/ePcJkHEAe8
इसे जरूर पढ़ें- DMRC Tourist Smart Card: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब 200 रुपये में कर सकते हैं दिल्ली मेट्रो में अनलिमिटेड ट्रैवल
'अरे वो वीडियो तूने देखा क्या?', इस सवाल का जवाब अगर ना हो, तो मन में एक तरह की एंग्जायटी होने लगती है कि आखिर हमने क्यों कोई वीडियो नहीं देखा। इस तरह के वायरल वीडियो के जरिए लोग ऑनलाइन कनेक्टेड फील करते हैं और खुद को समझने की कोशिश करते हैं।
True love pic.twitter.com/ob2P7Ubhsy
— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito) October 23, 2023
अगर कोई चीज बार-बार हो, तो उसका आदी होने में समय नहीं लगता है। ऐसे बहुत सारे वीडियोज देखने के कारण लोग उस कंटेंट को लेकर सेंसिटिविटी खो देते हैं। यही कारण है कि हम बार-बार ऐसी चीजों को देखने लगते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Video Screengrab by @kartik_sharmaji, @sbgreen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।