Khatu Shyam Birthday: खाटू श्याम भगवान को क्यों कहा जाता है हारे का सहारा? जानें इसके पीछे की वजह

Khatu Shyam Birthday: पिछले कुछ समय से खाटू श्याम भगवान का नाम चारो तरफ छाया हुआ है। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी खाटू श्याम के चमत्कार से जुड़े कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। खाटू श्याम जी का दर्शन करने के लिए न केवल आस-पास के गांवों बल्कि देशभर से लोग आते हैं। बता दें कि खाटू श्याम को हारे का सहारा भी कहा जाता है। पर, इसके पीछे की कहानी क्या है इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं खाटू श्याम भगवान से जुड़ी दिलचस्प बातें।
कौन हैं खाटू श्याम भगवान? (What is the mystery of Khatu Shyam)

- श्री कृष्ण के कलयुगी अवतार को ही खाटू श्याम के नाम से जाना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम का प्राचीन मंदिर बना है, जहां हर रोज लंबी-लंबी कतारों में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं।
- दरअसल, माना जाता है कि जब पांडव अपनी जान बचाने के लिए वन में गए थे, तो भीम का सामना हिडिंबा से हुआ था। हिडिम्बा के पुत्र का नाम घटोखा रखा और घटोखा के पुत्र का नाम बर्बरीक है, जिन्हें आप आप खाटू श्याम के नाम से जानते हैं। (श्री कृष्ण क जिंदा सबूत)
इसे भी पढ़ेंः Mahabharat Katha: आज भी यहां मौजूद है बर्बरीक का धड़
खाटू श्याम को क्यों कहा जाता है हारे का सहारा? (Why is Khatu Shyam famous?)

- जया किशोरी को अक्सर खाटू श्याम के बारे में बात करते हुए देखा जाता है। उनका कहना है कि वो बहुत कम उम्र में वहां गई थी और उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- जया किशोरी बताती हैं, "श्री कृष्ण ने ही श्याम बाबा को यह आर्शीवाद दिया था कि कलयुग में तुम मेरे नाम से जाने जाओगे। इनका जिक्र महाभारत में भी है।"
- खाटू श्याम भगवान को हारे का सहारा कहा जाता है क्योंकि वो अपनी मां को बोलकर गए थे कि युद्ध में जो भी हारेगा मैं उसके साथ दूंगा।
- इसके बाद कृष्ण भगवान उनका टेस्ट लेने भी आए। भगवान ने खाटू श्याम से कहा था कि एक तीर से पेड़ के सारे पत्ते गिराकर दिखाओ। ऐसा कहकर उन्होंने 1 पत्ता पैर के नीचे दबा लिया। इसके बाद तीर उनके पास आकर घूमने लग गया था। इससे सबको पता चला कि खाटू श्याम कितने शक्तिशाली हैं।
- इसके बाद कृष्ण भगवान ने खाटू श्याम से उनका सिर मांगा था और उसे सबसे ऊपर रखकर युद्ध देखने के लिए कहा था। यही कारण है कि उन्होंने हारे का सहारा कहा जाता है।
देखिए खाटू श्याम के बर्थडे का खूबसूरत नजारा (Khatu Shyam Video)
View this post on Instagram
खाटू श्याम भगवान को शीश के दानी नाम से भी जाना जाता है।
इसे भी पढ़ेंः भगवान कृष्ण से जुड़ा है इस चर्चित मंदिर का इतिहास, आप भी जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।