रणवीर सिंह ने करीना कपूर के लिए कह दी थी ऐसी बात जिस पर 17 साल करीना ने नहीं किया साथ काम

करीना कपूर खान की अदाओं और लुक्स की दुनिया दीवानी है, लेकिन करीना कपूर इन दिनों फैन हैं रणवीर सिंह की, जिसने अपने दमदार अभिनय से कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी दिलाई है।
फिल्म 'तख्त' में रणवीर सिंह के साथ करने जा रही करीना कपूर खान ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक असाधारण एक्टर हैं। करीना ने कहा, 'मैं करण जौहर और रणवीर के साथ फिल्म करने के लिए एक्साइटेड हूं। हालांकि मैंने उनके साथ काम नहीं किया है, लेकिन मुझे पता है कि वह एक असाधारण कलाकार हैं और यह कमाल की बात है।" वैसे यह तारीफ हाल-फिलहाल की ही बात है। आपको शायद यह जानकर ताज्जुब हो कि इन दोनों चर्चित फिल्मी सितारों से सालों से साथ काम नहीं किया।

अपने फैन रणवीर सिंह से क्यों रूठ गई थीं करीना
रणवीर सिंह हमेशा से ही करीना कपूर के फैन रहे हैं, लेकिन उन्होंने सालों पहले करीना से एक ऐसी बात कह दी थी कि बेबो उनसे रूठ ही गईं। दरअसल रणवीर ने कह दिया कि करीना ने उन्हें 'आदमी' बनाया। हालांकि रणवीर ने भोलेपन में यह बात कह दी, लेकिन इसके मायने क्या हैं, यह कोई भी समझ सकता है। बेबो को यह बात कतई रास नहीं आई। रणवीर सिंह अपने क्रेजी कमेंट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बॉलीवुड की बेगम ने भी अपने रुख से अपने फैन रणवीर सिंह को स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए किसी तरह की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी का क्या नतीजा हो सकता है। रणवीर सिंह को अपनी कही बात के लिए अफसोस रहा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैं अब मैच्योर हूं और मैंने संयमित होकर तारीफ करना सीखा है। लेकिन मैंने कुछ गलत नहीं किया। मैंने महसूस किया कि शब्दों के आधार पर किस तरह लोगों को जज किया जाता है और इसीलिए मैं संभल गया हूं।'
Read more : शादी से पहले दीपिका और रणवीर के सीक्रेट वेकेशन का वीडियो हो रहा है वायरल

तख्त में साथ काम करेंगे करीना और रणवीर सिंह
करीना ने रणवीर के साथ काम करने को लेकर कहा, 'रणवीर के साथ ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त' में साथ काम करना बहुत सम्मान की बात है। 'तख्त' में भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर जैसे सेलेब्रिटीज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।

17 साल बाद साथ करेंगे काम
'तख्त' फिल्म में करण और करीना 17 वर्ष बाद साथ काम करेंगे। इससे पहले साल 2001 में 'कभी खुशी कभी गम' में ये साथ काम कर चुके हैं। 'तख्त' एक फैमिली, उसकी महत्वाकांक्षा, लालच, विश्वासघात, प्रेम और उत्तराधिकार की कहानी है। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।