क्या आपका बच्चा 5 मिनट भी एक जगह नहीं बैठ पाता? एक्सपर्ट से जानें क्यों घट रहा है पेशंस लेवल

आज के समय में पेरेंट्स की सबसे बड़ी शिकायत होती है कि उनका बच्चा किसी भी काम को ज्यादा देर करना पसंद नहीं करता है। यही नहीं किसी एक जगह पर भी बच्चा बैठता नहीं है। पढ़ाई हो, खेल हो या कोई अन्य गतिविधि, बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं और हर चीज तुरंत ही करना चाहते हैं। यही नहीं कुछ परेंट्स तो बताते हैं कि उनका बच्चा पानी या खाना भी मांगता है तो कुछ ही मिनट में तेजी से चिल्लाने लगता है। मेरा खुद का भी 8 साल का बच्चा एक मिनट भी एक जगह पर टिकता नहीं है। बार-बार चिल्लाता है और जो भी चीज की डिमांड करता है वो उसे तुरंत चाहिए होती है। यूं कहा जाए कि बच्चों में धैर्य यानी पेशंस लेवल काफी कम होता जा रहा है और उसकी वजह से ही बच्चे जिद्दी, चिड़चिड़े और किसी भी काम में बहुत कम रूचि रखते हैं। आइए Steris Healthcare की चेयरमैन जीवन कसारा से जानें बच्चों में क्यों घट रहा है पेशंस लेवल और पेरेंट्स को क्या करना चाहिए।
क्यों कम हो रहा है बच्चों का पेशंस लेवल?
आज की डिजिटल दुनिया बच्चों के धैर्य को सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। पहले के समय में बच्चों को किसी भी चीज के लिए इंतजार करना पड़ता था और संसाधनों की कमी होने की वजह से कोई भी चीज उन्हें काफी समय के बाद मिलती थी। आजकल ऑनलाइन शॉपिंग एप्स जिनमें सिर्फ 5 मिनट में चीजों की डेलीवरी हो जाती है उसकी वजह से बच्चे जो भी डिमांड करते हैं वो उन्हें तुरंत मिल जाती है।

रात के 11 बजे भी अलग बच्चा आइस क्रीम की जिद करता है तो उसे तुरंत दे दी जाती है। बच्चों में पेशंस लेवल कम होने का सबसे बड़ा कारण यही है। पहले बच्चों को अगर कोई भी खिलौना या खाने की कोई पसंदीदा चीज चाहिए होती थी, तो पेरेंट्स उसे कुछ महीनों या साल भर बाद दिला पाते थे, ऐसे में बच्चों में धैर्य की आदत थी। यही नहीं इस कारण से बच्चे अपनी इच्छाओं पर भी नियंत्रण कर पाते थे। जैसे-जैसे समय बदला स्थिति काफी बदल गई अब बच्चों को बड़ी से बड़ी चीज भी तुरंत दिला दी जाती है, जिससे उनका पेशंस लगभग खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें- बच्चों को दूसरों के घर भेजने से पहले जरूर सिखाएं ये बातें, हमेशा बनी रहेगी सेफ्टी
पेरेंट्स बच्चों की जिद तुरंत पूरी करते हैं
आमतौर पर देखा जाता है कि आजकल के पेरेंट्स बच्चों की जिद को तुरंत पूरा कर देते हैं। कई बार तो पेरेंट्स बच्चों के किसी चीज की डिमांड करने से पहले ही उसकी पसंद की चीज ले आते हैं। पेरेंट्स को चाहिए कि वो बच्चों की हर जिद पूरी न करें। हो सकता है कि जिद पूरी न करने की वजह से बच्चा गुस्सा दिखाए या फिर चिल्लाए ऐसे में आपको उसे चुप करने की कोशिश करनी चाहिए न कि उसकी डिमांड पूरी करने की जरूरत है।

बच्चों का स्क्रीन टाइम कम कर रहा है पेशंस लेवल
अगर आपका बच्चा बहुत ज्यादा समय मोबाइल या टीवी में बिताता है तो उसके अंदर धैर्य कम होने लगता है। कई बार आप बच्चे को खाना खिलाते समय मोबाइल या टीवी से दूर करती हैं, तो वो चिड़चिड़ा होने लगता है और खाना खाने में भी जल्दबाजी दिखाता है जिससे उसका धैर्य कम हो जाता है और वो खाना भी ठीक से नहीं खाता है।
यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने भूलकर भी न करें ये 5 बातें, आत्मविश्वास हो सकता है कमजोर
बच्चों का धैर्य बढ़ाने के लिए माता-पिता क्या को क्या करना चाहिए
- एक्सपर्ट का मानना है कि पेरेंट्स को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे बच्चों में पेशंस लेवल बढ़े। इसके लिए आप बच्चों की हर मांग तुरंत पूरी न करें।
- बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें और उन्हें ऑनलाइन गेम्स से दूरी बनाने के लिए कहें।
- अगर बच्चा आपसे 10 चीजों की मांग करता है, तो उनमें से कुछ चीजें तुरंत दी जा सकती हैं, लेकिन कुछ के लिए उसे इंतजार करवाना सिखाएं। ऐसे में माता-पिता बच्चे से कह सकते हैं कि यह एक चीज उसे कुछ समय के बाद मिलेगी।
- एक्सपर्ट के अनुसार बच्चों को ना सुनने की आदत डालनी चाहिए जिससे उनका पेशंस लेवल बढे।
अगर आपका बच्चा भी छोटी-छोटी बातों में अपना धैर्य खोने लगता है, तो आपको यहां बताई बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।