बच्चों को दूसरों के घर भेजने से पहले जरूर सिखाएं ये बातें, हमेशा बनी रहेगी सेफ्टी

आजकल पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बच्चे को जब आप घर से बाहर किसी रिश्तेदार या करीबी के घर भेजें तो उसकी सुरक्षा कैसे हो। खासतौर पर टीनएज के बच्चे जो ओपन दोस्तों के घर भी जाते हैं या कई बार पेरेंट्स उन्हें किसी रिश्तेदार के घर कुछ समय के लिए छोड़ देते हैं। ऐसे में आप बच्चे को सेफ्टी के लिया क्या-क्या सीख दे सकती हैं। बच्चों की सेफ्टी के लिए हर माता-पिता चिंतित होते हैं और उन्हें बढ़ते बच्चों के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आप भी बच्चे को किसी करीबी के घर भेज रही हैं, तो उसे इस बारे में जानकारी जरूर दें कि उसे वहां अपनी सुरक्षा कैसे बनाए रखनी है। साथ ही, आपको भी उस घर और वहां के लोगों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप भी बच्चों को दूसरों के घर भेजने जा रही हैं, तो यहां बताई बातें जरूर सिखाएं।
दूसरों के घर में होने वाली एक्टिविटी के बारे में बताएं
जब भी आप बच्चे को किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर भेज रही हैं तो इस बात का ध्यान रखे कि बच्चे को उस घर में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

आप बच्चे को उस घर के लोगों और उनके स्वभाव के बारे में बताएं। किसी नई जगह की जानकारी होने से छोटे बच्चों को सहज महसूस करने में मदद मिल सकती है। यही नहीं अगर आपका बच्चा अपने किसी दोस्त के घर भी जा रहा है तो आप पहले उसके घर की पूरी जानकारी बच्चे से जरूर लें जिससे उसके घर के माहौल के बारे में आपको पता चले।
यह भी पढ़ें- सिंगल चाइल्ड की परवरिश आसान नहीं होती, अपनाएं ये जरूरी नियम
बच्चे को फिजिकल लिमिट्स के बड़े में समझाएं
बच्चे को कहीं भी बाहर जाने से पहले आप उसे उसकी फिजिकल लिमिट्स के बारे में बताएं जिसमें बैड टच और गुड टच की जानकारी देना जरूरी होता है। आप बच्चे को ये बात जरूर समझाएं कि उनका कितना भी करीबी रिश्तेदार क्यों न हो अगर वो बैड टच करे तो बच्चा इसके बारे में जरूर बताए। आप बच्चे की ये भी समझाएं कि अगर रिश्तेदार का स्वभाव गले मिलने का है तो बच्चा उसे दूर से ही नमस्ते करे और बहुत ज्यादा पास न जाए। आपका बच्चा मुस्कुराकर सामने वाले को हेलो भी कर सकता है।

सेफ्टी से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखना है जरूरी
अगर आपका बच्चा किसी भी दोस्त या रिश्तेदार के घर जा रहा है तो आप उसे सेफ्टी के लिए जरूरी बातों के बारे में भी समझाएं। आप बच्चा बहुत छोटा है तो बच्चे को घर के लोगों का मोबाइल नंबर जरूर याद करवाएं। यदि बच्चा बड़ा है और वो अपने दोस्त के घर जा रहा है, तो आपको उसके दोस्त का नंबर जरूर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको इस बात का ध्यान भी रखने की जरूरत है कि भले ही आपने बच्चे को कुछ देर पहले ही किसी दोस्त के घर में क्यों न छोड़ा हो, बीच-बीच में उसके बारे में जानकारी लेते रहें।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी बच्चे को हर छोटी बात पर डांट देती हैं? जानिए इसका क्या असर होता है
वहां काम करने वालों की जानकारी लें
कई बार आपका बच्चा जिसके भी घर जा रहा है वहां के काम करने वाले लोगों जैसे केयरटेकर्स, कुक या गार्डनर के बारे में भी जानकारी लेनी जरूरी है। अपने बच्चे के बारे में जानकारी शेयर करना और जिस घर में वो जा रहा है वहां के बारे में जानकारी लेना आपके बच्चे को सुरक्षित रखने और आपकी चिंता कम करने में मदद करेगा। उस जगह के लोगों से आप कुछ अच्छे सवाल पूछ सकते हैं जैसे घर में कौन-कौन होता है और यब भी सुनिश्चित करें कि जिस समय बच्चा घर में हो उस समय घर में बच्चे की सेफ्टी के लिए कोई बड़ा जरूरी मौजूद होना चाहिए।
अगर आप यहां बताई बातों का ध्यान रखेंगी तो बच्चा किसी बाहरी के घर में भी सुरक्षित रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।