भगवान शिव का कंठ नीला क्यों है? जानें नीलकंठ बनने की पौराणिक कथा

भगवान शिव का कंठ नीला है, उन्हें नीलकंठ भी कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? चलिए आपको महादेव के नीलकंठ बनने की पौराणिक कथा बताते हैं।  
Updated:- 2026-08-17, 21:59 IST
iwhy is lord shiva throat blue neelkanth mythological story

हिंदू धर्म में भगवान शिव को कई नामों से जाना जाता है। इनमें भोलेनाथ, महादेव, शंकर और नीलकंठ समेत कई नाम हैं, जिनसे भगवान शिव के भक्त उन्हें पुकारते हैं। सावन के महीने में भोलेनाथ की विशेष आराधना की जाती है। उनके हर नाम के पीछे अलग कहानी और महत्व है। भगवान शिव का कंठ नीला है और इसलिए उन्हें नीलकंठ कहा जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस नाम के पीछे समुद्र मंथन से जुड़ी एक बेहद महत्वपूर्ण पौराणिक कथा है। चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी?

भगवान शिव को क्यों कहा जाता है नीलकंठ?

मान्यता है कि जब देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया, तब उससे निकले भयंकर हलाहल विष को भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण कर लिया था। इसी वजह से उनका कंठ नीला हो गया। इस समुद्र मंथन से कई अद्भुत रत्न और चीजें निकलीं, लेकिन अमृत निकलने से पहले घातक विष निकला। इसे देखकर सभी देवता और असुर घबरा गए। कहा जाता है कि यह विष इतना घातक था कि इससे पूरी सृष्टि नष्ट हो सकती थी। इस विष को संभालना किसी के बस में नहीं था और इसलिए सभी देवताओं और असुरों ने भगवान शिव से गुहार लगाई और उनसे सृष्टि को बचाने की प्रार्थना की।

why is lord shiva throat blue neelkanth

माता पार्वती ने पकड़ लिया था कंठ

भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए उस विष को पीने का निर्णय लिया। उन्होंने हलाहल विष को अपने मुंह में ले लिया। हालांकि, माता पार्वती ने उनका गला पकड़ लिया, ताकि विष उनके पेट तक न पहुंच सके। इस वजह से विष भोलेनाथ के गले में रूक गया और उनका गला नीला हो गया। तभी से उन्हें नीलकंठ महादेव के नाम से भी जाना जाने लगा।

यह भी पढ़ें- भगवान शिव क्यों पहनते हैं बाघ की खाल? जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

neelkanth mythological story

नीलकंठ की कथा हमें क्या संदेश देती है?

यह कथा त्याग, धैर्य और दूसरों की रक्षा के भाव को भी दर्शाती है। भगवान शिव ने स्वयं कष्ट सहकर पूरी सृष्टि को विनाश से बचाया। यही वजह है कि भक्त उन्हें करुणा और त्याग के प्रतीक के रूप में भी पूजते हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्यों शिव जी ने गंगा को जटाओं में बांधा था? जानें पौराणिक कथा और महत्व

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific, star plus

FAQ
समुद्र मंथन से कितनी चीजें निकली थीं?
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार समुद्र मंथन से कुल 14 मुख्य चीजें (रत्न) निकली थीं। 
समुद्र मंथन में कौन सा नाग था?
समुद्र मंथन में वासुकी नाग को रस्सी के रूप में प्रयोग किया गया था। 
भोलेनाथ के गले में सांप क्यों रहता है?
भगवान शिव के गले में जो सांप रहता है, उसका नाम वासुकी नाग है। पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के वक्त वासुकी नाग ने रस्सी का काम किया था। उनकी इस सेवा और कठोर भक्ति से प्रसन्न होकर भोलेनाथ ने उन्हें अपने गले का आभूषण बना लिया था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।