Job छोड़ने से पहले 100 बार सोचते हैं Millennials, Gen Z क्यों तुरंत Quit कर देती है?

Millennials और Gen Z की सोच में हर मामले में अंतर साफ दिखाई देता है। चाहे बात जॉब की हो, जिंदगी जीने की तरीके की हो या रिश्ते निभाने के पैटर्न की, दोनों जेनरेशन एक-दूसरे से काफी अलग हैं। बात अगर नौकरी की करें, तो एक तरफ Millennials ऐसे एम्पलॉई माने जाते हैं, जो नौकरी छोड़ने से पहले कई बार सोचते हैं, अपने करियर की स्थिरता और भविष्य को ध्यान में रखते हैं। काम में भी कई बार खुद को इतना झोंक देते हैं कि इसका असर उनकी सेहत पर नजर आने लगता है। वहीं, Gen Z ऐसी पीढ़ी है, जो खराब वर्क कल्चर, कम सैलरी, मानसिक तनाव या काम से असंतुष्टि होने पर नौकरी छोड़ने का फैसला लेने में ज्यादा समय नहीं लगाती। यही वजह है कि आज वर्कप्लेस पर दोनों पीढ़ियों के बीच करियर को लेकर अलग-अलग नजरिया देखने को मिलता है। लेकिन आखिर ऐसा क्यों है? चलिए समझने की कोशिश करते हैं।
Millennials नौकरी छोड़ने से पहले क्यों करते हैं इतना विचार?
असल में इसके पीछे कई वजहे हैं, जिनके चलते मिलेनियल्स नौकरी से खुश न होने पर भी उसे छोड़ने से पहले कई बार सोचते हैं।
1. आर्थिक जिम्मेदारियों का दबाव
Millennials के एक बड़े वर्ग पर घर की EMI, बच्चों की पढ़ाई, परिवार की जरूरतों और दूसरी आर्थिक जिम्मेदारियों का बोझ होता है। ऐसे में बिना दूसरी नौकरी मिले पुरानी नौकरी छोड़ना उनके लिए जोखिम भरा हो सकता है।

2. जॉब सिक्योरिटी की चिंता
इस पीढ़ी ने अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकरी के सीमित अवसर देखे हैं, इसलिए वे नौकरी छोड़ने से पहले नए अवसरों की तलाश करना और बाकी सभी बातों से संतुष्ट होना जरूरी समझते हैं।
3. करियर में स्थिरता को प्राथमिकता
कई Millennials मानते हैं कि एक ही जगह लंबे समय तक काम करने से अनुभव, प्रमोशन और प्रोफेशनल पहचान मजबूत होती है, इसलिए वे छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद नौकरी जारी रखने की कोशिश करते हैं।
Gen Z नौकरी छोड़ने का फैसला जल्दी क्यों लेती है?
Gen Z यानी लगभग 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोग ऐसे समय में कामकाजी दुनिया में आए हैं, जहां डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और नए करियर विकल्पों ने नौकरी के अवसरों को बदल दिया है। ऐसे में नौकरी करने और छोड़ने दोनों में ही उनकी सोच काफी अलग है।
1. मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता
Gen Z ऐसी नौकरी में लंबे समय तक काम नहीं करना चाहते, जहां लगातार तनाव, खराब मैनेजमेंट या जरूरत से ज्यादा काम का दबाव हो। वे अपनी मानसिक सेहत को भी करियर जितना ही महत्व देते हैं।

2. वर्क लाइफ बैलेंस की चाह
इस पीढ़ी के लिए ऑफिस के काम के साथ निजी जिंदगी को समय देना भी जरूरी है। अगर नौकरी की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ प्रभावित हो रही है, तो वे दूसरे विकल्प तलाशने से पीछे नहीं हटते।
यह भी पढ़ें- Gen-Z को पेरेंट्स से प्यार के बावजूद क्यों चाहिए पर्सनल स्पेस? जानिए इसके पीछे की वजहें
3. बेहतर अवसरों की तलाश
डिजिटल दुनिया ने युवाओं के सामने फ्रीलांसिंग, रिमोट वर्क, स्टार्टअप और दूसरे करियर विकल्पों के रास्ते खोले हैं। ऐसे में वे एक ही नौकरी में लंबे समय तक बंधे रहने के बजाय बेहतर अवसरों की तलाश करते हैं।
4. अपनी वैल्यू और सम्मान को महत्व
Gen Z के लिए वर्कप्लेस पर सम्मान और वैल्यू काफी मायने रखती है। अगर उन्हें लगता है कि उनकी मेहनत को पहचान नहीं मिल रही या उनके साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा, तो वे नौकरी बदलने का फैसला ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Gen Z के प्यार करने के अंदाज से कंफ्यूज हैं मिलेनियल्स, जानें क्या है वजह?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific, AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।