आखिर क्यों पौधों की मिट्टी में जम जाती है काई, जानिए कारण

अक्सर देखा जाता है कि गमलों या बगीचे की मिट्टी में हरी-भरी काई जम जाती है। यह न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि पौधों की सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों पौधों की मिट्टी में काई जम जाती है और इससे कैसे बचा जा सकता है। आज हम आपको इससे जुड़े कुछ हैक्स बताने वाले हैं।
पौधों की मिट्टी में क्यों जमती है काई
- अधिक पानी देने या बारिश के मौसम में मिट्टी में नमी का स्तर बढ़ जाने से काई जम जाती है।
- छायादार जगहों पर या कम धूप मिलने वाली जगहों पर काई का विकास तेजी से होता है।
- मिट्टी में पौधों के सड़े हुए पत्ते या अन्य अवशेष भी काई के विकास को बढ़ावा देते हैं।
- ठंडे और नम मौसम में काई जम जाती है।
काई जमने से होने वाले नुकसान

- काई पौधों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचने में बाधा डालती है जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं।
- काई पौधों द्वारा पोषक तत्वों को सोख लेती है जिससे पौधों की वृद्धि रुक जाती है।
- काई के कारण पौधों में रोग और कीड़ों का प्रकोप बढ़ जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- जानिए, गर्मी और बरसात में तेजी से उगने वाले इन पौधों की मिट्टी कैसे करें तैयार?
इन घरेलू उपाय से पाए काई से छुटकारा
- सिरके को पानी में मिलाकर मिट्टी पर स्प्रे करें।
- बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर काई वाले हिस्से पर लगाएं।
- लहसुन को पानी में उबालकर इस घोल को मिट्टी पर स्प्रे करें।
इसे जरूर पढ़ें- Gardening Tips: पौधों को हरा-भरा रखने के लिए इन चीजों को मिट्टी में जरूर मिलाएं
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।