Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

फिजिकल रिलेशन को समझने के लिए ये 5 किताबें कर सकती हैं आपकी मदद

किताबें आपका ज्ञान बढ़ा सकती हैं और ऐसे में आपको अगर फिजिकल प्लेजर से जुड़ी कोई जिज्ञासा हल करनी है तो ये किताबें पढ़ें।   
Updated:- 2023-01-11, 14:53 IST
image

क्या आपको गिल्टी प्लेजर शब्द का मतलब पता है? ये वो शब्द है जिसका अंजादा सभी को हो सकता है, लेकिन इसके बारे में खुलकर बात करने से सभी बचना चाहते हैं। ये उस आनंद को कहते हैं जो आप छुप छुपकर एन्जॉय करते हैं। ये टीवी, वीडियो, किताबों और किसी से बात करके भी मिल सकता है। 

किताबों की दुनिया भी अजीब है। ये आपको आनंद से लेकर शिक्षा तक बहुत कुछ दे सकती हैं। तो क्यों ना हम किताबों की बात करें जो आपको प्लेजर भी दें और ज्ञान भी। जहां तक फिजिकल रिलेशन की बात है तो भारत में सेक्स एजुकेशन को बहुत अवॉइड किया जाता है और इसके कारण बहुत से लोग ज्ञान से वंचित हो जाते हैं। पर इस मामले में आप किताबों की मदद ले सकती हैं। 

किताबें ही तो हैं जो आपको जीवन की सच्चाई बताती हैं और ऐसे में किताबों से ही हम फिजिकल रिलेशन की सीख ले सकते हैं। चलिए आज आपको उन किताबों के बारे में बताते हैं जो फिजिकल रिलेशन के मामले में बेहतर साबित हो सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन? 

1. कम एज यू आर (Come As You Are) 

इस किताब का ऑथर वो इंसान है जिसे दुनिया भर में अपनी सेक्सुअल रिसर्च को लेकर जाना जाता है। ये किताब बिल्कुल वैसी ही है जैसा इसका कवर है। ये प्रैक्टिकल गाइड के तौर पर देखी जा सकती है और ये सभी जेंडर, सभी सेक्सुएलिटी को फॉलो करने वाले लोगों के लिए अच्छी साबित हो सकती है। (जानें 9 अलग सेक्सुएलिटी के बारे में)

come as you are

2. चेंजिंग रियलिटी (Changing Reality)

 वो किताब किसी आर्ट की तरह है। इसके राइटर सर्ज काहली किंग ने अपने पारंपरिक तरीकों को किताब में बताया है। इस किताब में ना सिर्फ हेल्थ का जिक्र है बल्कि खुशी के बारे में भी बात की है और Huna जनजाति के ट्रेडिशनल तरीकों से जिंदगी जीने और रिलेशनशिप को बेहतर बनाने का तरीका समझाया है। 

3. रिचर टुगेदर (Richer Together)

आपको रिश्ते की गहराई समझने के लिए इसका फिजिकल एस्पेक्ट और इसका बिजनेस साइड भी समझना होगा। इस किताब में 23 जोड़ों का इंटरव्यू है जो अपने सफल रिश्ते की टिप्स बताते हैं। रिश्ता कैसे बेहतर बनाया जाता है और कैसे अपने काम को लेकर सजग रहा जा सकता है वो सब इस किताब में बताया गया है। ये किताब दोनों पार्टनर्स को साथ में ही पढ़नी चाहिए। 

4. लव वर्थ मेकिंग (Love Worth Making)

एक आम रिलेशनशिप में फिजिकल अट्रैक्शन और फिजिकल रोमांच कितना जरूरी है ये किताब वही बताती है। इस किताब को स्टीफेन सिंडर ने लिखा है जो ना सिर्फ सेक्स थेरेपिस्ट हैं बल्कि ये एक डॉक्टर भी हैं। किताब में काफी हद तक शारीरिक सनरचनाओं और अपेक्षाओं का जिक्र होता है। ये हेल्दी रिलेशनशिप को गाइड करती है और इसलिए ये किताब काफी सही मानी जा सकती है। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में क्या किया जा सकता है, शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप में क्या किया जा सकता है, आपका रिश्ता कितना आगे बढ़ सकता है ये सब कुछ इस किताब में आप देख सकती हैं।  

Love worth making

इसे जरूर पढ़ें- फिजिकल रिलेशन बनाते समय ऐसे बढ़ाएं अपना कॉन्फिडेंस? 

5. द जॉय ऑफ सेल्फ लविंग (The Joy Of Self Loving) 

इसे सेल्फ लव के बारे में समझाया जाता है। मास्टरबेशन को लेकर क्या सवाल हैं? क्या हैं इससे जुड़े मिथक आदि सब कुछ इस किताब में बताया गया है। ये किताब एक सेक्स एजुकेटर और फेमिनिस्ट ने लिखी है। महिलाओं के लिए ये किताब काफी ज्ञानवर्धक साबित हो सकती है। इस किताब में आपके कई सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।  

 

देखिए ऐसी कई चीजें हैं जो बुरी हो सकती हैं और अच्छी भी। आप किस तरह से उसका इस्तेमाल करती हैं उसपर भी निर्भर करता है कि वो चीज आपके लिए अच्छी है या नहीं। ये किताबें ज्ञान के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपकी इस मामले में क्या राय है ये हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।