How Many Days Should a Salary Be Paid: अपनी रोज की जरूरतों को पूरा करने और घर चलाने के लिए लोग बिजनेस या नौकरी करते हैं। अधिकतर लोग नौकरी करके अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को हर महीने एक तय समय पर सैलरी मिलती है, लेकिन क्या आपने एक बात नोटिस की है कि कुछ महीने ऐसे भी होते हैं, जिनमें 28, 30 या फिर 31 दिन होते हैं। किसी महीने में 30 से कम या ज्यादा दिन भी होते हैं, लेकिन इसके बाद भी सैलरी हमेशा 30 दिन के हिसाब से ही कैलकुलेटर करके दी जाती है।
नौकरी करने वाला एक एम्प्लॉई 30 दिन पूरे होने का इंतजार करता है, जब उसे सैलरी मिलती है। हर कोई पूरे महीने केवल सैलरी के लिए लगन से काम करता है। ऐसे में आइए जानें, आखिर हर महीने में 30 दिन के हिसाब से ही सैलरी क्यों दी जाती है?
यह भी देखें- अपनी पहली सैलरी मिलने पर करें ये 3 जरूरी काम
हर कर्मचारी पूरे महीने लगन के साथ काम करता है, ताकि महीने के आखिर में उसके अकाउंट में सैलरी क्रेडिट हो सके। हालांकि, कुछ महीनों में 31 दिन भी होते हैं और किसी में 28 भी तो सैलरी कम या ज्यादा बढ़कर क्यों नहीं आती? हर बार सैलरी 30 दिन के हिसाब से ही क्यों आती है?
आज हम आपको बताएंगे, इस सवाल का जवाब। दरअसल, एम्प्लॉई की मंथली सैलरी की कैलकुलेशन करने के लिए कुछ मानक बने हुए हैं। इस मानक के मुताबिक, हर महीने को 30 दिन का ही माना जाता है और उसी के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इस मानक के साथ सैलरी की गणना करना काफी आसान है।
बता दें कि सैलरी की गणना 30 दिन के हिसाब से ही की जानी चाहिए, इसके लिए कानूनी नियम भी बना हुआ है। इसकी के मुताबिक, ग्रेच्युटी की गणना की जाती है। ग्रेच्युटी की गणना करते वक्त 1 महीने को 30 दिन का मानकर उसमें से 26 कार्यदिवस के हिसाब से 15 दिन का औसत निकलाने के बाद, कर्मचारी को भुगतान किया जाता है।
ग्रेच्युटी को कैलकुलेट करने के लिए (15 x पिछली सैलरी x काम करने की अवधि)/ 26 फार्मूला यूज किया जाता है। इस फॉर्मूले के तहत महीने को 30 दिन का मानकर उसमें से कर्मचारी को 15 दिन की औसत सैलरी के आधार पर सैलरी दी जाती है।
यह भी देखें- क्या हाउसवाइफ्स को उनके घरेलू काम के लिए सैलरी मिलनी चाहिए?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।