Govardhan और Vishwakarma पूजा एक ही दिन क्यों की जाती है? आप भी जानें

क्या आपने कभी सोचा है कि गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा एक ही दिन क्यों की जाती है? आइए जानते हैं।  
Updated:- 2022-09-29, 18:04 IST
image

इन दिनों चारों तरफ त्योहारों की धूम मची हुई है। खासतौर पर दिवाली को लेकर लोग बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं। दिवाली से जुड़ी जानकारी तो हम आपको लगातार देते रहते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दिवाली के अगले दिन होने वाली गोवर्धन पूजा के बारे में बताने वाले हैं। इसी पूजा के दिन विश्वकर्मा पूजा भी की जाती है। आइए जानते हैं कि एक ही दिन दोनों पूजा क्यों की जाती है।

कौन हैं विश्वकर्मा भगवान

vishwakarma lord

भगवान विश्वकर्मा को वास्तुकार माना जाता है। यही कारण है कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान फैक्ट्री आदि में काम करने वाले मजदूर, मिस्त्री, कारीगर, शिल्पकार, फर्नीचर बनाने वाले और मशीनों में काम करने वाले लोग औजारों की सफाई करते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Govardhan Puja 2022: आखिर क्यों गोवर्धन पूजा पर की जाती है गाय की पूजा?

एक ही दिन क्यों होती है दोनों पूजा

भगवान विश्वकर्मा का जन्म समुद्र मंथन के दौरान हुआ था। उन्हें शिल्पकार के रूप में पूजा जाता है। विश्वकर्मा जयंती हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है। हालांकि उनकी पूजा के लिए गोवर्धन पूजा का ही दिन चुना जाता है।

माना जाता है कि दोनों पूजा एक ही दिन करना बहुत शुभ होता है। यही कारण है कि हर कोई इन दोनों पूजा के लिए दिवाली के अगले दिन का चुनाव करता है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में साल में 2 बार विश्वकर्मा भगवान की पूजा की जाती है।

आपने ये तो जान लिया कि विश्वकर्मा भगवान और गोवर्धन पूजा एक साथ क्यों की जाती है। अब आप यह जानिए कि गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है। इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प पौराणिक कथा बताई जाती है।

गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है

govardhan puja

गोवर्धन पूजा करने के पीछे श्री कृष्ण ने इंद्र का अभिमान चूर करने की गाथा सुनाई जाती है। गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ही श्री कृष्ण ने गोकुल वासियों की रक्षा की थी। माना जाता है कि इस दिन के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने खुद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन 56 भोग बनाकर गोवर्धन पूजा देने का आदेश दिया था। इस दिन अन्नकूट बनाकर पूजा करने का विधान है।

इसे भी पढ़ेंः Vishwakarma Puja 2022 Date: आज है विश्वकर्मा जयंती, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व जानें

पूरे भारत में दिवाली के अगले दिन धूमधाम से गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। हालांकि इसके पीछे के कारण के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आपको यह जानकारी कैसी लगी? और ऐसे ही किसी और जानकारी के लिए कमेंट सेक्शन में सवाल करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।