Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Chocolate Day History 2023: क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे?

Chocolate Day History 2023: वेलेंटाइन डे आने में काफी कम समय रह गया है चलिए जानते है आखिर क्यों वेलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे मनाया जाता है। साथ ही यह भी जाने की इस साल आप अपने पार्टनर को चॉकलेट डे पर कैसे खुश कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-02-08, 18:42 IST
image

Chocolate Day History 2023: वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को हम चॉकलेट डे के रूप में मनाते है। इस दिन हम अपने करीबी दोस्तों को या फिर अपनी प्रेमिका को चॉकलेट देते हैं। वहीं काफी कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें यह पता होगा कि आखिर क्यों चॉकलेट डे मनाया जाता है।

हर साल वेलेंटाइन वीक के तीसरे दिन हम एक- दूसरे को चॉकलेट देते हैं। यंग कपल्स में चॉकलेट डे का क्रेज काफी ज्यादा होता है। वह एक- दूसरे को चॉकलेट डे पर चॉकलेट के साथ ही उन्हें गुलाब भी देते हैं। ऐसे में यह दिन उनके लिए भी खास होता है जो अपने दिल की बात किसी से कहना चाहते हैं। वह चाहे तो चॉकलेट हैम्पर के साथ अपनी दिल की बात वह जिसे भी पसंद करते हैं उन्हें कह सकते हैं।

क्यों मनाया जाता है चॉकलेट डे

Valentine Week List

वेलेंटाइन वीक का सबसे बेस्ट डे होता है चॉकलेट डे। चॉकलेट खाना भला किसको पसंद नही होता है। इस दिन लोग अपनी दिल की बात कहने के लिए एक- दूसरे को चॉकलेट खिलाया करते हैं। इस दिन लोग अपनी दिल की बात चॉकलेट देकर करते है।

इसे भी पढ़ें: Chocolate Day Wishes: चॉकलेट डे पर अपने प्रेमी को भेजें मिठास से भरे ये रोमांटिक मैसेज

चॉकलेट डे का इतिहास क्या है

कहा तो यह भी जाता है कि साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हेर्नान कोर्टेस को चॉकलेट पीने के लिए दिया गया, जिसे वह अपने साथ स्पेन ले गया और बेहतर स्वाद के लिए उसमें वेनिला, चीनी और दालचीनी मिला दी।  इसके बाद, सन 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई के ही दिन चॉकलेट डे मनाया गया था। इसके बाद से ही दुनिया भर में हर साल  9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाने लगा।

इसे भी पढ़ें Rose Day: रोज़ डे पर अपने पार्टनर को इन रोमांटिक संदेशों को भेजकर करें विश

चॉकलेट डे कैसे सेलिब्रेट करें

चॉकलेट डे के दिन आप अपने पार्टनर को उनकी पसंद का चॉकलेट गिफ्ट कर सकती हैं। अगर आप अपने पार्टनर को खुस करना चाहती हैं तो आप उन्हें चॉकलेट के साथ गुलाब भी तोहफे की तरह दे सकती हैं। ऐसे में यह गिफ्ट आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।