Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

Teachers Day 2026: स्कूल में टीचर को ‘Madam’ और ‘Sir’ ही क्यों कहते हैं, कहां से आया ये चलन?

हम सभी रोजाना सर (Sir) और मैडम (Madam) जैसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन क्‍या आपने कभी सोचा है क‍ि ये दोनों शब्‍द आए कहां से? हम आपको इसका किस्‍सा बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-04, 18:14 IST
sir and madam word story

स्कूल में टीचर के आते ही स्टूडेंट्स के मुंह से सबसे पहले क्या निकलता है? Good morning, Sir या Good morning, Madam। टीचर को बुलाने के लिए सर और मैडम कहना इतना आम हो गया है कि शायद ही हम कभी रुककर सोचते हैं कि आखिर इन्हें ही क्यों कहा जाता है। बचपन से स्कूल में यही सुनते-सुनते ये दोनों शब्द हमारी रोजाना की भाषा का हिस्सा बन गए हैं।

सिर्फ स्कूल या कॉलेज ही नहीं, अब तो बड़े होने के बाद ऑफिस, दुकान और दूसरी जगहों पर भी किसी को बुलाने के लिए इन शब्दों का ही इस्तेमाल हम करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों शब्दों की शुरुआत कहां से हुई और इनके पीछे क्या मतलब है? आज हम आपको Teachers Day 2026 के मौके पर सर और मैडम की कहानी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

sir and madam word story (1)

पहले जानिए Sir शब्द कहां से आया?

Sir शब्द का इस्तेमाल हम किसी सम्मानित पुरुष को बुलाने के लिए करते हैं। आज स्कूल में टीचर को सर कहना हमें बिल्कुल नॉर्मल लगता है, लेकिन शुरू से ही सर नहीं कहा जाता था। आपको बता दें कि Sir शब्द फ्रांसीसी वर्ड Sire से आया है। इसका इस्तेमाल बड़े या सम्मानित पुरुष को बुलाने के लिए किया जाता था। धीरे-धीरे Sir का इस्तेमाल किसी को सम्मान देने के लिए किया जाने लगा। यानी किसी ऐसे पुरुष को बुलाना हो जिसे रिस्पेक्ट देनी हो, तो हम उन्हें सर कहते हैं।

यह भी पढ़ें- Teachers' Day 2026: जिसने बदली जीवन की दिशा, उन्हें गिफ्ट करें ये सदाबहार किताबें

भारत में ‘Sir’ का इस्तेमाल कैसे बढ़ा?

आपको बता दें कि इंडिया में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान सर कोई आम शब्द नहीं था बल्कि यह एक बड़ा सम्मान और उपाधि हुआ करता था। उस समय यह खास उपाधि कुछ खास भारतीयों को भी दी जाती थी। धीरे-धीरे समय बदला और यही शब्द हमारी रोजाना की बातचीत में शामिल हो गया। आज के समय में यह इतना नॉर्मल हो चुका है कि स्कूलों और कॉलेजों में मेल टीचर्स को Sir कहना एकदम नॉर्मल हो गया है।

यह भी पढ़ें- Teachers' Day 2026: पर्दे पर छा गए थे ये बॉलीवुड स्टार्स, जिन्होंने निभाया था गुरु का यादगार किरदार

अब समझिए ‘Madam’ का मतलब

जैसे पुरुषों को रिस्पेक्ट देने के लिए सर कहा जाता है, उसी तरह महिला को सम्मान से Madam कहते हैं। आज स्कूलों में महिला टीचर को मैडम कहना नॉर्मल है, लेकिन Madam शब्द की कहानी भी काफी पुरानी है। Madam शब्द My Dame से जुड़ा हुआ है। Dame शब्द की शुरुआत लैटिन भाषा के Domina शब्द से हुई है। दरअसल, Domina असल में Dominus का ही फीमेल रूप है, जिसका सीधा मतलब होता है मालकिन।

sir and madam word story (2)

‘Dame’ शब्द का इस्तेमाल किसके लिए होता था?

एक समय Dame शब्द का इस्तेमाल किसी शादीशुदा या बड़े पोस्ट पर बैठी महिला को सम्मान देने के लिए होता था, लेकिन समय बीतता गया और Dame का इस्तेमाल कम हो गया और इसकी जगह Madam ने ले ली। आज किसी भी महिला को सम्मान देने के लिए हम Madam ही बोलते हैं।

स्कूल में टीचर को Sir और Madam क्यों कहते हैं?

अब आते हैं सबसे आसान सवाल पर कि स्कूल में सर को Sir और मैडम को Madam क्यों कहते हैं? दरअसल, इसका सीधा सा जवाब है रिस्पेक्ट देना। स्टूडेंट्स अपने टीचर को सिर्फ नाम से नहीं बुलाते बल्कि उनके सम्मान जताने के लिए इन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। बचपन से ही स्कूल में यही आदत पड़ जाती है, इसलिए बड़े होने के बाद भी हम इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान की पहली महिला टीचर की कहानी जो दिल को छू जाएगी

कहां-कहां सुनने को मिलते हैं ये शब्द?

अब अगर आपको लग रहा है कि सिर्फ स्कूलों में सर और मैडम सुनने को मिलता है, तो ऐसा नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कि कहां-कहां इन शब्दों का इस्तेमाल होता है। जैसे-

  • स्कूल में टीचर को बुलाते समय
  • कॉलेज में प्रोफेसर के लिए
  • किसी सम्मानित पुरुष से बात करते समय
  • किसी महिला को सम्मान से बुलाते समय
  • रोजाना की बातचीत में भी इन शब्दों का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- निडर शिक्षिका थीं फातिमा शेख, जिन्होंने सावित्रीबाई फुले का साथ देकर बदल दी श‍िक्षा की तस्वीर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।