Bra धोते वक्त मत करना ये गलतियां, वर्ना महंगी से महंगी ब्रा भी हो सकती है खराब

How to wash bras without ruining them: ब्रा एक महिला के लिए बहुत ही जरूरी है। ये शरीर की शेप को सही बनाए रखने में मदद करती है। इससे ब्रेस्ट सैगिंग की दिक्कत से बचा जा सकता है। हालांकि, बहुत सी महिलाएं रोजाना अपनी ब्रा धोने से बचती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि रोज ब्रा धोने से वो जल्दी खराब हो सकती है। बिना धोए ज्यादा दिन तक ब्रा पहनने से शरीर में कई तरह की दिक्कतें भी हो सकती हैं। इससे स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ब्रा का फैब्रिक बहुत ही सॉफ्ट होता है। ऐसे में इसे धोते हुए बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।
अगर आप भी रोज अपनी ब्रा को धोने से बचते हैं, तो आपको इसे धोने का सही तरीका पता होना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनसे आप अपनी ब्रा को बिना खराब किए ही धो सकते हैं। इससे आपकी ब्रा भी लंबे वक्त तक चलेगी। साथ ही हम उन गलतियों के बारे में जानेंगे, जिनसे ब्रा खराब होती है। आइए जानें, ब्रा धोने की सही तरीका क्या है?
यह भी देखें- Bra Wearing Benefits: रोजाना ब्रा पहनने के इन फायदों के बारे में कितना जानती हैं आप?
फैब्रिक जरूर देखें

अगर आपकी ब्रा बहुत ही नाजुक फैब्रिक की है, तो उसे हमेशा हाथ से ही साफ करें। इसे मशीन में धोने से बचना चाहिए। कोशिश करें, ब्रा के पीछे लगे टैग के नियमों के हिसाब से ही उसे धोएं। साथ ही, हमेशा डार्क और लाइट कलर की ब्रा को अलग-अलग करके धोना चाहिए। इससे कपड़ों का कलर एक-दूसरे पर लग सकता है। इसके अलावा, ब्रा को बहुत ज्यादा देर तक पानी में भिगोकर नहीं रखना चाहिए।
ब्रा धोने का सही तरीका क्या है?
ब्रा को हाथ से धोने के लिए सिंक को क्लीन कर लें। स्टॉपर की मदद से सिंक को ब्लॉक कर लें और उसमें पानी भर लें। पानी में कोई भी जेंटल हैंड वॉश मिक्स करें। अब इस घोल में ब्रा को 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे ब्रा के सभी दाग हट जाएंगे। इसके बाद, उसे हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें। ध्यान रहे ज्यादा रगड़ने से उसकी शेप खराब हो सकती है। बाद में पानी से साफ करके उसे हवा में सुखा लें।
ब्रा धोते हुए इन बातों का रखें ख्याल

- ब्रा को वॉशिंग मशीन में धोने से वह खराब हो सकती है। इसे हमेशा हाथ से ही धोना चाहिए।
- मशीन में इसे धोने से इसका फैब्रिक खराब हो सकता है।
- ब्रा धोने के लिए डिटरजेंट की जगह माइल्ड हैंड वॉश का ही इस्तेमाल करें। इससे फैब्रिक जल्दी खराब नहीं होगा।
- ब्रा कभी भी गरम पानी से ना धोएं। इसे नॉर्मल पानी से ही धोना चाहिए।
यह भी देखें- ब्रा से जुड़ी इन बातों पर कभी मत करिएगा यकीन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।