पति-पत्नी के बीच झगड़ा को हल करने का रामबाण उपाय, इस मदद से अच्छे संबंध बनाएं

How to Stop Husband and Wife Fight: पति और पत्नी के बीच होने वाली रोज-रोज की लड़ाई रिश्ते में कड़वाहट ला सकती है। ऐसे में बहुत बार लोग सोचते रह जाते हैं कि वो लड़ाई को बंद करने के लिए क्या करें। इसी विषय के बारे में बात करते हुए ओन्टोलॉजिस्ट और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ आशमीन मुंजाल ने बताया कि कैसे आप सिर्फ बात करके लड़ाई का हल निकाल सकते हैं।
समझने से हल होगी सारी परेशानी

किसी भी रिश्ते में एक दूसरे को समझना बहुत जरूरी है। कभी भी प्रतिक्रिया देने से पहले खुद से पूछें कि क्या आपने वही सुना है, जो सामने वाले ने कहा है। कभी भी खुद कोई अंदाजा लगाकर ना चलें। इसका मतलब यह नहीं कि आपको खुद का नजरिया बदलने की जरूरत है, लेकिन आपको सामने वाले व्यक्ति की बातों को भी समझना होगा। (रिलेशनशिप में धोखा देने वाले अक्सर कर बैठते हैं ये गलतियां)
इसे भी पढ़ेंः रिलेशनशिप को कमजोर बना सकती हैं आपके दिमाग में चल रही ये बातें
पार्टनर से बातचीत करते वक्त रखें ध्यान
अपने पार्टनर से बातचीत करने से पहले उसके पीछे का कारण जरूर जानें। इस प्रैक्टिस की मदद से आप रिश्तों में बार-बार आने वाली परेशानी को कम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप अपने पार्टनर को हैल्लों मैसेज भी भेज रहे हैं, तो उसके पीछे का कारण सोचें कि आपने मैसेज क्यों भेजा है।
कैसे गहरा होगा रिश्ता?
बातचीत की मदद से आप अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। ऐसा करने पर आपको समझ आएगा कि आपके पार्टनर की किस बात के पीछे का क्या कारण होता है। इस एक्टीविटीज को करने बातों का गलत मतलब समझने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है।
इमोशनस को समझें

हम सभी चाहते हैं कि लोग हमारे इमोशंस को समझें। हालांकि, दूसरे व्यक्तियों को इमोशंस को बहुत कम लोग समझते हैं। आप बातचीत की मदद से अपने पार्टनर के इमोशनस को भी समझ सकते हैं। (आखिर क्यों शादीशुदा पुरुषों को अच्छी लगती हैं दूसरों की बीवियां?
इसे भी पढ़ेंः लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।