कपूर को कपड़ों के बीच में रखने से क्या होता है?

2 रुपए में मिलने वाला कपूर के कई फायदे होते हैं। ऐसे में आप हम आपको बताएंगे कि कपूर को कपड़े के अंदर क्यों रखना चाहिए।   
Updated:- 2024-05-29, 17:19 IST
image

पुराने जमाने के लोग अपने कपड़े के अंदर कपूर जरूर रखते थे। हालांकि अब भी गांव में लोग अपने कपड़ों के अंदर कपूर रखते है। क्या आप जानते हैं कि कपूर को कपड़े के अंदर क्यों रखा जाता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि कपूर को कपड़े के अंदर रखने से क्या फायदे होते हैं।

कपड़े का रंग खराब नहीं होता

कई बार लंबे समय तक कपड़े रखने के कारण कपड़ों का रंग खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके महंगे कपड़ों का रंग खराब ना हो तो आपको अपने कपड़ों के बीच में कपूर जरूर रखना चाहिए। ऐसे में कपड़े के रंग ना तो खराब होगे और ना ही कपड़ों में जंग लगेगा। 

कपड़ों में कीड़े नहीं लगते

camphor should be kept inside clothes

लंबे समय तक कपड़ों को बंद रखने से कपड़ों में कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपके कपड़ों में कीड़े ना लगे तो आपको करीब 4 से 5 कपूर अपने कपड़े में रख दें। कपूर की खूसबू से कीड़े दूर रहते हैं। ऐसे में आप कितने भी लंबे समय के लिए कपड़े के बंद करके रखती हैं तो कपड़ों में किसी भी तरह के कीड़े नहीं लगते है। 

इसे जरूर पढ़ें- Cleaning Hack: इस 1 चीज को कपड़े धोते समय करें इस्तेमाल, नहीं निकलेगा रंग

कपड़ों से महक नहीं आती हैं 

आपने नोटिस किया होगा जब हम ठंड या गर्मी के कपड़ों को कुछ महीने के लिए बंद करके रखते हैं तो साफ कपड़ों से भी बदबू आने लगती है। जिसके कारण कपड़ों को धूप दिखाना होता है या फिर कपड़ों को दोबारा धोना होता है। ऐसे में आप कपड़े रखने के पहले अपने कपड़े में कपूर डालकर रख सकती हैं। इससे कपड़ो में बदबू नहीं आती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।