Diwali 2024: दिवाली के दिन क्यों नहीं करते हैं चांदी की चीजों की खरीदारी?

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ कुबेर देवता और भगवान धनवंतरि की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। दिवाली का त्योहार सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो दिवाली के दिन पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आपको बता दें, दिवाली के दिन सोने से संबंधित चीजों की खरीदारी करना उत्तम फलदायी माना जाता है, लेकिन चांदी खरीदना शुभ क्यों नहीं माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
दिवाली के दिन चांदी के चीजों की खरीदारी करना है अशुभ

अगर आप धनतेरस के दिन के दिन चांदी खरीद रहें हैं, तो इसे खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप दिवाली के दिन चांदी की खरीदारी कर रहे हैं, तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि चांदी माता लक्ष्मी को बेहद प्रिय है और दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के साथ-साथ चांदी की की पूजा-अर्चना की जाती है। इसलिए दिवाली के दिन चांदी भूलकर भी किसी को देना चाहिए और न ही चांदी से संबंधित कोई भी चीज खरीदनी चाहिए। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और धन हानि होने की संभावना रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali Kab Hai 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति होती है कमजोर
चांदी का संबंध शुक्र ग्रह से है और दिवाली अमावस्या तिथि के दिन पड़ती है। जिससे कारण शुभ धातु कभी भी अमावस्या के दिन खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है और मनचाहे परिणाम मिलने की कठिनाईयां आने लग जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - घर में वास्तु दोष होने पर घटने लगती हैं ये घटनाएं
अमावस्या के दिन न खरीदें चांदी

अमावस्या के दिन चांदी खरीदना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन चंद्रमा कमजोर होता है, जिसका प्रभाव चांदी पर भी पड़ता है और अगर आप इस दिन चांदी खरीद रहे हैं, तो इसका अशुभ असर व्यक्ति पर भी पड़ सकता है। इसलिए इस दिन आप चांदी की पूजा कर सकते हैं, लेकिन चांदी खरीदने से बचें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।