मेरठ की जन्मी एक्ट्रेस मंदाकिनी को किसी पहचान की जरुरत नहीं हैं। अपनी खूबसूरती से लाखों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी अपने 11 साल के करियर में करीब 40 फिल्मों में काम किया था। उनकी फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे। वहीं मंदाकिनी ने अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया, चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।
जब भी हम एक्ट्रेस मंदाकिनी की बात करते हैं तो हमें फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' की याद आ जाती हैं। इस फिल्म के बाद से अभिनेत्री को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। बता दे कि इस फिल्म से ही राज कपूर ने मंदाकिनी को लॉन्च किया था। इस फिल्म के बाद दर्शक अभिनेत्री को काफी ज्यादा पसंद करने लगे और वह रातों रात स्टार बन गई। एक दफा ऐसा भी आया जब वह अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई।
मंदाकिनी का फिल्मी करियर नहीं था आसान
बता दे कि मंदाकिनी का फिल्मी करियर इतना आसान नहीं था। शुरुआती दिनों में वह काफी जगह ऑडिशन देने जाया करती थी। जिसके बाद भी उनका सिलेक्शन नहीं होता था। इतने रिजेक्शन मिलने के बाद वह घर वापस चली गई। इसके कुछ महिने बाद ही उन्हें पता चला राज कपूर एक फिल्म बना रहे है, जिसके बाद मंदाकिनी वहां ऑडिशन देने पहुंची।
'राम तेरी गंगा मैली से मिली थी पॉपुलैरिटी
इसके बाद मंदाकिनी को फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में कास्ट कर लिया गया। जब यह फिल्म रिलीज हुई दर्शकों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया। बता दे कि इस फिल्म को दर्शकों ने इसलिए पसंद किया था क्योंकि इस फिल्म में काफी सारें बोल्ड सीन्स थे। कई लोगों ने इस फिल्म का विरोध भी किया। कई विवाद होने के बाद भी आज भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:रोचक है मंदाकिनी से जुड़ा ये क़िस्सा, जानिए एक्टर कुमार गौरव से लिया था किस बात का बदला
दाऊद इब्राहिम के कारण बर्बाद हुआ करियर
बता दे कि मंदाकिनी का करियर काफी शानदार चल रहा था। तभी उनका नाम दाऊद इब्राहिम के साथ जोड़ा जाने लगा। बता दे कि जिस दिन से दाऊद इब्राहिम ने मंदाकिनी की जिंदगी में कदम रखे, उसी दिन से मंदाकिनी के करियर पर असर पड़ना शुरू हो गया था। मंदाकिनी की कई तस्वीरें भी दाऊद इब्राहिम के साथ आने लगी थी। इसके बाद से ही मंदाकिनी ने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों