किन लोगों को तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें क्या है कारण

शास्त्रों में मनुष्य द्वारा तुलसी पूजा का बहुत महत्व माना गया है। वहीं, शास्त्रों में यह भी वर्णित है कि किन लोगों को तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए।  
Updated:- 2024-11-13, 16:19 IST
kin logo ko nahi karni chahiye tulsi ki puja

हिन्दू धर्म में तुलसी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है वहां हमेशा मां लक्ष्मी निवास करती हैं। तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर की आर्थिक स्थिति सकारात्मक रूप से स्थाई रहती है। इसके अलावा, जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर पर सदैव भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। इसी कारण से शास्त्रों में मनुष्य द्वारा तुलसी पूजा का बहुत महत्व माना गया है। वहीं, शास्त्रों में यह भी वर्णित है कि किन लोगों को तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

किन लोगों को नहीं करनी चाहिए तुलसी पूजा?

जिन लोगों के घरों में शराब, मांसाहार, लहसुन, प्याज आदि का सेवन किया जाता है। उन लोगों को तुलसी पूजन करने से बचना चाहिए नहीं तो घर में दरिद्रता पैर पसारने लगती है।

tulsi puja kaun nahi kar sakta hai

मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और उनकी कृपा न होने पर आर्थिक स्थिति घर की बत से बदतर होती जाती है। व्यक्ति भयंकर कर्ज में डूबता जाता है।

यह भी पढ़ें: तुलसी को बांधें इस रंग का धागा, जानें महत्व और लाभ

इसके अलावा, जो लोग घर में तुलसी को मात्र पौधे की तरह रखते हैं और रोजाना तुलसी में जल नहीं चढ़ाते हैं उन्हें भी तुलसी पूजा नहीं करनी चाहिए। इससे पूजा में भारी दोष लगता है।

तुलसी पूजन में अगर दोष उत्पन्न होता है तो इससे ग्रह अशांत हो जाते हैं। जीवन में अशुभ परिणामों के रूप में ग्रहों का क्रोध बरसता है।

यह भी पढ़ें: Tulsi Astro: कब तुलसी की पत्तियां तोड़ना माना जाता है बहुत अशुभ?

जिन लोगों की जीवनशैली ऐसी है कि वह प्रातः स्नान नहीं कर पाते हैं। उन लोगों को भी तुलसी पूजा नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिना स्नान तुलसी पूजन वर्जित माना गया है।

tulsi ki puja kise nahi karni chahiye

अगर आपका काम ऐसा है कि जल्दी जाने के कारण आप सुबह के बदले शाम को स्नान करते हैं आप तो तुलसी की पूजा न ही करें तो बेहतर रहेगा।

अगर आपके भी घर में तुलसी का पौधा स्थापित है तो आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कौन हैं वो लोग जिन्हें तुलसी की पूजा करने से बचना चाहिए और क्या है इसके पीछे का ज्योतिषीय तर्क।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।