Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

कौन हैं बांसुरी स्वराज जो भाजपा के अहम पद की उठाएंगी जिम्मेदारी

Who is Bansuri Swaraj: इन दिनों राजनीति के गलियारों में सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं बांसुरी स्वराज के बारे में विस्तार से।    
Updated:- 2023-03-28, 12:23 IST
image

Who is Sushma Swaraj Daughter Bansuri Swaraj: भारत की राजनीति में मुख्य भूमिका निभाने वाली सुषमा स्वराज ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अपनी बातों को बेबाकी से रखा। इन दिनों सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज भी चर्चा में है। बता दें कि उन्होंने राजनीति के गलियारों में कदम रख दिया है। आइए जानते हैं बांसुरी स्वराज के बारे में विस्तार से।

कौन हैं बांसुरी स्वराज (Who is Bansuri Swaraj)

 

  • सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज पेशे से वकील हैं। उन्होंने इंग्लैंड की  University of Warwick से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा बांसुरी ने लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री भी हासिल की है।
  • बांसुरी स्वराज ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर की डिग्री भी हासिल की है। बांसुरी दिल्ली बार काउंसिल में 2007 में शामिल हुई थी और मौजूदा समय में सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। अब तक उन्होंने कई बड़े मामलों में अपनी भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ेंः  HZ Exclusive: 'वातावरण में ढलना नहीं बल्कि उसे बदलना है..' IAS सोनल गोयल ने दिया महिलाओं को ये संदेश

भाजपा के अहम पद की उठाएंगी जिम्मेदारी

 

बांसुरी स्वराज को भाजपा के दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ट का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं बहुत आभारी हूं कि भाजपा ने मुझे इस पद को संभालने की जिम्मेदारी है। उन्हें इस पद मिलने की लगातार बधाइयां मिल रही है।

16 साल का है अनुभव

बांसुरी स्वराज के कानूनी पेशे की बात करें वो 16 साल से काम कर रही हैं। उन्होंने रियल एस्टेट, कांट्रेक्ट और टैक्स आदि से जुड़े कई आपराधिक मामलों में अपना योगदान दिया है।

पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं बांसुरी

 

इससे पहले भी बांसुरी कई बार अलग-अलग कारणों की वजह से चर्चा में रह चुकी हैं। 2019 में सुषमा स्वराज के निधन के बाद बांसुरी ने ही सारे अंतिम रीति रिवाज निभाए थे जिसके लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी।

इसे भी पढ़ेंः सुषमा स्‍वराज से जुड़े 15 दिलचस्‍प तथ्‍यों के बारे में जानें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।