Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

घर की छत पर इन पेड़ों का उगना होता है अशुभ

ज्योतिष दृष्टि में छत का संबंध राहु ग्रह से बताया गया है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों की अनदेखी से जहां घर में दोष उत्पन्न होता है वहीं, राहु का दुष्प्रभाव भी देखने को मिलता है।  
Updated:- 2023-12-11, 14:56 IST
image

Tree Vastu: घर की छत का वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है। घर की छत घर में सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों का संचार करने में सहायक होती है। अगर घर की छत से जुड़े वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो शुभ परिणाम मिलते हैं लेकिन अगर नियमों की अनदेखी की जाए तो घर में भयंकर वास्तु दोष पैदा होता है जो अशुभ घटनाओं को जन्म देता है और उन्नति को बाधित करता है। 

वहीं, ज्योतिष दृष्टि में छत का संबंध राहु ग्रह से बताया गया है। मान्यता है कि वास्तु के नियमों की अनदेखी से जहां घर में दोष उत्पन्न होता है वहीं, राहु का दुष्प्रभाव भी देखने को मिलता है। साथ ही, ज्योतिष में कुछ पेड़ों का घर की छत पर उगना बहुत खराब माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन से पेड़ घर की छत पर उगने माने जाते हैं अशुभ और क्या है इसका कारण। 

घर की छत पर पीपल का उगना माना जाता है अशुभ 

plants bad for terrace vastu

घर की छत पर पीपल के पेड़ का उगना बहुत अशुभ माना जाता है। पीपल में भले ही सभी देवी-देवताओं का वास हो लेकिन पीपल आने वाले संकट को दर्शाता है। ऐसे में अगर पीपल का पेड़ (पीपल के पेड़ के पास क्यों नहीं लेना चाहिए घर) घर की छत पर उग जाए तो उसे फौरान हटा देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: हर हर महादेव बोलते समय हाथ ऊपर क्यों उठाते हैं, जानें

घर की छत पर बरगद का उगना माना जाता है अशुभ 

घर की छत पर बरगद का पेड़ उगना भी अशुभ मानते हैं। असल में बरगद की प्रवृत्ति होती है कि उसकी जड़ें जमीन को फाड़ कर अपनी जगह बनाती हैं। ज्योतिष (ज्योतिष में क्यों हैं सिर्फ 12 राशियां) में इस प्रवृत्ति को घर में दरार के रूप में देखा जाता है। बरगद पारिवारिक क्लेश का सूचक है। 

यह भी पढ़ें: किचन की एक सामग्री से दूर करें राहु दोष, जानें आसान उपाय

घर की छत पर गूलर का उगना माना जाता है अशुभ 

plants bad for terrace hindi

घर की छत पर अगर गूलर उग जाए तो भी उसे फौरान छत से हटा देना चाहिए। यह बहुत अशुभ होता है। असल में गूलर का पेड़ घर की उन्नति को रोकता है और घर में नकारात्मकता को जन्म देता है। साथ ही, गूलर का पेड़ छत पर उगना ग्रह दोष दर्शाता है। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि कौन से पेड़ों का घर की छत पर उगना माना जाता है अशुभ और क्या है इसके पीछे का कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image credit: shutterstock  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।