गर्मियों में कम पानी में ही उग सकते हैं ये 5 पौधे, बढ़ाएंगे घर की खूबसूरती और ठंडक

Which Plants Grow In Less Water in Summer: क्या आप भी गर्मियों में ऐसे पौधे लगाना चाहते हैं, जो कम पानी में ही खिले रहें। ऐसे कई प्लांट्स हैं, जो कम पानी में खिले रहते हैं और घर को भी ठंडा रखते हैं। आइए जानें, गर्मियों में घर को ठंडा करने वाले पौधे कौन-से हैं? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-17, 16:47 IST
Which Plants Grow In Less Water in Summer

What plant reduces room temperature: गर्मियां शुरू होते ही तापमान बढ़ता जा रहा है। दोपहर के वक्त गर्मी बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में घर से बाहर निकलता भी मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में पौधों का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्मियों की वजह से पौधे सूखने लगते हैं। तापमान 40 डिग्री के भी पार जा रहा है। घर के अंदर पंखे, कूलर और एसी चलाने से भी घर के अंदर का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

गर्मी को कम करने के लिए घर में पौधे लगाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। पौधों की वजह से कमरे के अंदर का तापमान कम होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो गर्मियों में कम पानी में भी खिले रहते हैं। आइए जानें, गर्मियों में कम पानी में खिलने वाले पौधे कौन-से हैं? गर्मियों में घर को ठंडा करने वाले पौधे कौन-से हैं?

केंटिया पाम

kentia palm

केंटिया पाम का पौधा देखने में बहुत ही खूबसूरत होता है। इसे आप अपने बेडरूम या लिविंग रूम में लगा सकते हैं। इस पौधे में रोजाना पानी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसे आप हल्की रोशनी वाली जगह पर रख सकते हैं। ये एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है। यह 24 डिग्री के तापमान पर भी अच्छे से खिला रहता है। इस पौधे को घर में लगाने से खूबसूरती और ठंडक दोनों बने रहेंगे।

मस्टर्ड प्लांट

मस्टर्ड प्लांट बहुत ही प्यारा होता है। यह बहुत कम पानी में भी सर्वाइव कर सकता है। इस पौधे को लगाने के बाद आपको रोजाना पानी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके फूल देखने में बहुत ही प्यारे लगते हैं। पीले फूलों वाला यह पौधा आपके घर की शान बढ़ा देगा। इसमें आपको सप्ताह में 2 बार ही पानी डालने की जरूरत होगी।

जेड प्लांट

Jade Plant

यह एक बहुत ही फेमस हाउसप्लांट है, जिसे बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। इसे इसकी चमकदार पत्तियों के लिए जाना जाता है। इसे आप हफ्ते में 2 बार पानी दे सकते हैं। इसके बाद, भी यह पौधा खिला रहेगा। यह पौधा कम रोशनी में भी जिंदा रहता है।

स्पाइडर प्लांट

स्पाइडर प्लांट हर कंडीशन में खिला रहता है। इसे आप बहुत कम पानी में भी अपने घर में सजा सकते हैं। तपती गर्मी में भी ये पौधा सूखेगा नहीं।

पीस लिली

Peace Lily

सफेद फूलों वाला यह हाउसप्लांट घर की शान बन सकता है। पीस लिली को बहुत ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसे आप कम पानी में भी अच्छे से ग्रो कर सकते हैं।

यह भी देखें- Summer Gardening Tips: गर्मियों में सूखने लगे हैं पौधे? किचन में रखी इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल.. फल, फूल और हरी पत्तियों से भर जाएगी डाली

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP