herzindagi
which oil is good for lighting diya near shami hindi

शमी के पौधे के पास कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?

शनि देव का संबंध शमी के पौधे के साथ बताया गया है। शमी पौधा घर में उचित दिशा में रखने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, उनका क्रोध शांत होता है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
Editorial
Updated:- 2023-11-14, 10:00 IST

Shami Ki Puja: हिन्दू धर्म शास्त्रों में किसी न किसी पेड़-पौधे का संबंध देवी-देवताओं या ग्रहों से बताया गया है। माना जाता है कि इन पेड़-पौधों की पूजा से देवी-देवता एवं ग्रह प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इसी कड़ी में शनि देव का संबंध शमी के पौधे के साथ बताया गया है। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि शमी पौधा घर में उचित दिशा में रखने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, उनका क्रोध शांत होता है, शनि दोष से मुक्ति मिलती है और शनि साढ़े साती एवं ढैय्या के प्रकोप से भी छुटकारा मिल जाता है। इसलिए घर में शमी के पौधे की पूजा करनी चाहिए।

हमारे एक्सपर्ट ने हमें यह भी बताया कि शमी की पूजा के दौरान शाम के समय दिया जलाना चाहिए। उस दिए को शमी के पौधे के पास रखना चाहिए। हालांकि बहुत से लोगों को यह नहीं पता कि शमी के लिए जलाए जाने वाले दिए में किस तेल का प्रयोग करना चाहिए। तो चलिए बताते हैं। 

किस तेल से जलाएं शमी के पौधे के पास दीपक? 

shami ke pas kis tel ka diya jalana chahiye

पौराणिक कथा के अनुसार, शनिदेव और हनुमान जी (हनुमान जी की पत्नी का नाम) का जब युद्ध हुआ तब शनिदेव बहुत घायल हो गए थे। यह देख हनुमान जी ने युद्ध रोक दिया था। हनुमान जी ने सरसों का तेल शनिदेव के घावों पर लगाया था। 

यह भी पढ़ें: घर के मंदिर में क्यों नहीं होना चाहिए गुंबद? जानें कारण

तब शनिदेव ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि हनुमान जी का नाम लेकर जो भी व्यक्ति शनिदेव को मंगलवार और शनिवार के दिन तेल चढ़ाएगा उसे शनिदेव की वक्र दृष्टि जीवन में कभी भी नहीं सताएगी।

shami ke pas kis tel ka diya jalaye

इसी के बाद से यह विधान शुरू हुआ कि शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। चूंकि शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ता है इसलिए लोग शमी के पास भी सरसों के तेल का दीपक ही जलाते हैं। जबकि यह गलत है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: शरीर के इन अंगों पर तिल होना हो सकता है आपके लिए अशुभ, जानें कारण

शमी के पौधे का पास हमेशा तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। शनिदेव की पूजा में भले ही स्सरसों के तेल का प्रयोग होता ही लेकिन शमी के पास तिल के तेल का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है।

 

अगर आपके भी घर में शमी का पौधा है और आप रोजाना उसकी पूजा करते हैं एवं उसके पास दिया जलाते हैं तो यहां इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम से यह जान लें कि शमी के पौधे के पास कौन से तेल का दिया जलाना चाहिए और क्यों। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।