Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

Floor Vastu: घर के फर्श से जुड़े ये वास्तु नियम दिला सकते हैं आपको सफलता

घर से जुड़ी हर चीज वास्तु पर आधारित हो तो शुभ मानी जाती है। ऐसे में आइये जानते हैं घर के फर्श के बारे में क्या कहता है वास्तु शास्त्र।  
Updated:- 2022-11-24, 16:51 IST
image

Floor Vastu: वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी हर एक चीज का अपना एक अलग महत्व बताया गया है। घर की दिशा से लेकर घर में मौजूद हर एक वस्तु अगर वास्तु के अनुसार हो तो शुभ परिणाम लाती है नहीं तो वास्तु दोष का भागी बनाती है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घर के फर्श का भी घर के मालिक और पूरे परिवार पर गहरा असर पड़ता है। फर्श से जुड़े कुछ वास्तु नियम होते हैं जिनके पालन से न सिर्फ घर में सकारात्मकता का संचार होता है बल्कि उस घर के सभी लोग जीवन में अपार सफलता भी पाते हैं।

घर के फर्श से जुड़ी बातें

  • घर के फर्श के लिए कभी भी सिंथेटिक मार्बल का इस्तेमाल न करें। इसके बदले नेचुरल मार्बल का प्रयोग किया जा सकता है।

vastu floor

  • ऐसा इसलिए क्योंकि सिंथेटिक मार्बल नकारात्मक ऊर्जा को अपनी तरफ खींचता है जिससे परिवार के लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और घर में कलह का माहौल बना रहता है।

इए जरूर पढ़ें: Friday Mantra: शुक्रवार के दिन जपें शुक्र ग्रह के ये मंत्र, मुसीबतों का हो सकता है अंत

  • अगर घर के दक्षिण दिशा के फर्श या दक्षिण दिशा (घर की दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) में बने कमरे के फर्श पर लाल रंग का मार्बल लगाया जाए तो इससे घर के सभी सदस्यों के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  • अगर आप घर में वुडेन टाइल्स लगवाना हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसका रंग हल्का पीला हो। वास्तु के अनुसार, पीला रंग नजर दोष (नजर दोष हटाने के उपाय) और ऊपरी बाधा जैसी समस्याओं से निपटने में माहिर होता है।

vastu tips floor

  • पीले रंग की वुडेन टाइल्स या मार्बल टाइल्स दोनों ही घर में पैसा बनाए रखती हैं और आर्थिक संकट से भी छुटकारा दिलाती हैं। यहां तक कि पीले रंग के फर्श से घर में आध्यात्म की भी वृद्धि होती है।

इए जरूर पढ़ें: Most Effective Vastu Tips 2022: वास्तु के कुछ ऐसे अचूक उपाय जो आपको भी बना सकते हैं धनवान

  • घर के फर्श में पत्थर कभी भी न लगवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि पत्थर घर में कलेश को बढ़ावा देता है। इसी कारण से हिन्दू धर्म में मंदिर, मठ या धार्मिक स्थलों पर ही पत्थर लगाने की परंपरा है।

vastu tips of floor

  • इस बात का ध्यान रखें कि नया घर बनवाते समय फर्श के लिए इस्तेमाल होने वाला लोहा, मिट्टी, या कोई भी सामान पुराना न हो, नहीं तो घर में गंभीर वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है जिसके दुष्प्रभाव आपको कई रूप में देखने को मिल सकते हैं।

 

तो ये थे घर के फर्श से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम जिनपर आपको एक बार तो जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

Image Credit: Freepik, Herzindagi   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।