Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:07 AM IST

दुनिया के इस देश में नहीं है कोई कैदी, जल्द बंद हो जाएंगे तमाम जेल

आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर जल्द ही तमाम जेल बंद होने वाले हैं। 
Updated:- 2023-01-05, 18:23 IST
image

हर देश में चोरी, रेप या अन्य अपराधों की सजा देने के लिए अपराधियों को जेल में रखा जाता है। क्राइम करने वाले आरोपियों की संख्या हर साल कई देशों में बढ़ भी रही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीदरलैंड की जेल में कैदियों की संख्या बहुत कम है।

वहां के क्राइम रेट में इतनी गिरावट आई है कि ज्यादा कैदी जेलों में नहीं बचे हैं। इस कारण से नॉर्वे के कैदियों को नीदरलैंड की जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं नीदरलैंड की जेल में कैदियों की संख्या बहुत कम होने के पीछे क्या कारण है। 

बेहद कम है क्राइम-रेट

crime rate in netherland

नीदरलैंड के जेलों की बंद होने का कारण वहां का कम क्राइम-रेट माना जाता है। इस देश में अगर कोई कैदी जेल जाता है तो उसे जल्दी से जल्दी बाहर निकालकर समाज से जोड़ने की मुहिम को शुरू कर दिया जाता है। इस कारण से नीदरलैंड की तमाम जेलें बंद हो चुकी हैं।

वहीं डच देश में हुई एक रिसर्च के अनुसार यह बात सामने आई कि यहां हर 1 लाख की आबादी पर केवल 60 लोग ही अपराध करते हैं। इतना ही नहीं इन अपराधियों पर कोई गंभीर आरोप भी नहीं होता है। घटते अपराध की दर के कारण यहां पर जेलें बंद होने की कगार पर हैं।  (ये है वो रहस्यमयी गांव जहां जन्म के बाद लोग हो जाते हैं अंधे)

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में इस देश में केवल 19 कैदी थे। फिर 2018 में यहां कोई कैदी नहीं था। इसके अलावा टेलीग्राफ यूके में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि नीदरलैंड के न्याय मंत्रालय ने सुझाव दिया था कि अगले पांच सालों में यहां हर साल कुल अपराध में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आएगी। आज के समय में नीदरलैंड सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। 

जानें कितनी जेलें हो चुकी हैं बंद

आपको बता दें कि नीदरलैंड में कई जेल बंद हो चुकी हैं। साल 2016 में एम्स्टर्डम और बिजल्मर्बज की जेल बंद हो चुकी हैं। यहां पर स्किल डेवलपमेंट  के लिए एक सेंटर भी खोला गया है। सिर्फ यही नहीं यहां पर स्कूल और कॉफी की दुकानों को भी कुछ समय बाद खोला गया। 

इसे भी पढ़ें- इस गांव में बिना कपड़ों के रहते हैं लोग, जानिए क्या है 90 साल पुरानी परंपरा

नीदरलैंड में ऐसी होती हैं जेलें

नीदरलैंड में इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटरिंग सिस्टम की मदद से सभी कैदियों पर नजर रखी जाती है। इस सिस्टम से उनकी लोकेश को ट्रेस करने के साथ-साथ पुलिस उन्हें दिनभर बंद कर के बैठाने की बजाए कई तरह के काम भी करवाती है ताकि वह समाज में वापस से अपनी जगह बना पाएं।

इसके साथ-साथ सभी कैदियों को जेल में एक सीमा के अंदर रहने के निर्देश भी दिए जाते हैं।(इसे भी पढ़ें - आखिर क्यों इस शहर के लोगों ने सड़क पर लटका दी हैं हज़ारों BRA, जानिए रोचक किस्सा) इस सिस्टम से अपराधिक दर काफी हद तक कम हो गया है और ज्यादातर जेल बंद करने का अब फैसला लिया जा सकता है। 

तो ये थी जानकारी दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में जहां जेल में कैदी ना के बराबर रह गए हैं।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।