इस दिशा में लगा वॉटर प्यूरीफायर होता है बहुत शुभ, जानें वास्तु नियम

Kis Disha Mein Lagaye Ro: घर में मौजूद हर एक चीज कहीं न कहीं वास्तु से जुड़ी है। इन्हीं में से एक है वॉटर प्यूरीफायर। वास्तु के अनुसार, घर में आरो लगाने के भी कुछ नियम हैं जिनका पालन आवश्यक माना गया है। ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं घर में वॉटर प्यूरीफायर लगाने की सही दिशा और नियमों के बारे में।
- आरो वॉटर प्यूरीफायर एक ऐसा उपकरण है जो बिजली से चलता है। ऐसे में बिजली से चलने वाले उपकरणों के लिए दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें) शुभ मानी जाती है। अगर आपके भी घर कें आरो है तो उसे दक्षिण दिशा में ही लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: रात को कुत्तों का रोना क्यों माना जाता है अशुभ, जानें कारण
- इसके अलावा उत्तर दिशा को भी आरो के लिए शुभ माना जाता है। इसके पीछे का कारण है रो वॉटर प्यूरीफायर एक पानी के लिए इस्तेमाल होता है और जल तत्व के लिए उत्तर दिशा बहुत शुभ होती है।
- वास्तु के अनुसार, जिस भी व्यक्ति का जल तत्व मजबूत होता है उसे जीवन में खूब तरक्की मिलती है। जल के तरह ही ऐसे लोग किसी भी माहौल में फौरन घुल-मिल जाते हैं और बहुत खुश रहते हैं।
- आरो का पश्चिम दिशा (पश्चिम दिशा के उपाय) में होना अशुभ परिणामों का सूचक माना जाता है। आरो को अगर पश्चिम दिशा में रखा जाये तो इससे घर में कलेश का वातावरण पैदा होता है और घर के सदस्यों के बीच दरार आती है।
- इसके अलावा, घरे की उन्नति में बाधा पैदा होती है और घर में बीमारी का खतरा मंडराने लगता है। आर्थिक तंगी के कारण भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसलिए घर में आरो कभी भी पश्चिम दिशा में न लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: क्यों होते हैं सूर्य के रथ में सात घोड़े? जानें नाम और महत्व
- अगर आपका आरो भार में हल्का है तो वास्तु के मुताबिक दक्षिण-पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। यह दिशा अशुभ परिणामों को होने से रोकेगी और आरो में अग्नि तत्व के असर से होने वाली खराबी के प्रभाव को भी कम करेगी।
- इस दिशा में आरो लगाने से स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा और घर में पसरी कोई भी बीमरी धीरे-धीरे दूर होती चली जाएगी। साथ ही, इस दिशा में आरो का होना जल के देवता वरुण देव को भी प्रसन्न करेगा।
तो ये थे घर में आरो लगाने से जुड़ी वास्तु के कुछ जरूरी नियम। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।