Republic Day 2025: भारत के संविधान की मूल प्रति आखिर क्यों हीलियम गैस चैंबर में रखी गई? जानें इसके बारे में सबकुछ

Indian Constitution Original Copy Preserve: भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना गया है। 26 जनवरी 1950 को आधिकारिक तौर पर भारतीय संविधान को लागू किया गया था। इस खास दिन को याद रखने के लिए हर साल भारत गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाता है। भारतीय संविधान को विविधता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक माना गया है। आजादी के बाद संविधान सभा ने हाथ से लिखे दो संविधान के मसौदे किताब के तौर पर तैयार किए थे। एक मसौदा हिंदी और दूसरा अंग्रेजी भाषा में तैयार किया गया था। आज भी ये मसौदे को एक लाइब्रेरी में गैस चैंबर के अंदर बंद हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि संविधान की मूल प्रति को आखिर हीलियम गैस चैंबर को क्यों बंद करके रखा गया है? दुनिया का सबसे बड़ा संविधान आखिर किस जगह पर रखा गया है?
यह भी देखें- भारतीय संविधान को इन किताबों के जरिए समझना हो सकता है, थोड़ा आसान!
26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ संविधान?
संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को संविधान अपनाया गया था। वहीं, इसे 26 जनवरी 1950 के दिन लागू कर दिया गया था। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि 26 जनवरी 1930 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज दिवस घोषित किया था। इस वजह से इस ऐतिहासिक दिन पर ही संविधान लागू किया गया और हिंदुस्तान को एक एक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया। उस दौरान भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं।
संविधान की मूल प्रति
संविधान की मूल प्रति को लंबे वक्त तक संरक्षित करना काफी चुनौतीपूर्ण था। दरअसल, इसे हाथों से कागज पर लिखा गया था। शुरुआत में इसे फलालेन के कपड़े के साथ नेफ्थलीन बॉल्स डालकर स्टोर किया जाता था। बाद में इसे हीलियम गैस से भरे चैंबर में स्टोर किया गया। 76 साल बाद भी सविंधान की मूल प्रति अपने उसी स्वरूप में है।
कहां रखा गया है भारतीय संविधान?
भारत के संविधान को संसद की लाइब्रेरी में स्टोर करके रखा गया है। उस दौरान इसे नेफ्थलीन बॉल्स के साथ स्टोरी किया गया था। हालांकि, 1994 में अमेरिका की तरह भारत सरकार ने भी संविधान को वैज्ञानिक विधियों द्वारा तैयार गैस चैंबर में रखने का फैसला किया। इस चैंबर को अमेरिका के गैटी इंस्टीट्यूट ने तैयार किया था।
गैस चैंबर में क्यों रखा गया है भारतीय संविधान?
सभी के मन में ये सवाल आता है कि आखिर भारतीय संविधान को हीलियम गैस चैंबर में क्यों रखा गया है, तो बता दें यह एक निष्क्रिय गैस है, जिसमें सालों तक कोई भी चीज सुरक्षित बनी रहती है।
यह भी देखें- Constitution Day 2024 Date and History: इसलिए मनाया जाता है संविधान दिवस, जानें इतिहास और इससे जुड़ी 3 रोचक बातें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।