टोल प्लाजा पर कब नहीं देना पड़ता टैक्स? जानें

Toll Plaza Rules in India: यात्रा करते वक्त हम सभी की गाड़ी टोल प्लाजा पर रुकती है। टोल पार करने के लिए हमें टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको हर बार टैक्स का भुगतान करना पड़े। इस आर्टिकल में जानें कि आखिर आपको कब टैक्स का भुगतान करने का आवश्यकता नहीं है।
जानें टोल टैक्स के नियम
एनएचएआई के दिशानिर्देशों और जीआर अधिसूचना 2018 के अनुसार, अगर आपकी गाड़ी को 10 सेकंड से अधिक समय का इंतजार करना पड़े और अगर टोल बूथ के सामने कार लाइन की सौ मीटर से अधिक लंबी लाइन है तो आपको टोल टैक्स भरने का आवश्यकता नहीं है। आप बिना टैक्स दिए ही जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत सड़कें, आपको भी जरूर करना चाहिए यहां सफर
मशीन खराब हो तो...
टोल टैक्स का भुगतान करते वक्त अधिकारियों के पास एक मशीन होती है जिससे वो गाड़ी का फास्टैग काटते हैं। अगर यह मशीन भी खराब हो तो आपको टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
इन लोगों को नहीं देना होता टैक्स
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, किसी भी राज्य के राज्यपाल, भारत के चीफ जस्टिस, लोक सभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट जज और केंद्र शासित प्रदेश के लेफ्टिनेंट गवर्नर जैसे पदों पर काम कर रहे नागरिकों को टैक्स देने की जरूरत नहीं होती है।
अधिक समय होने पर टोल नहीं देना होगा
NHAI ने मई 2021 में दिशानिर्देश जारी किए थे। इनके अनुसार हर टोल प्लाजा पर प्रति वाहन सर्विस टाइम 10 सेकंड से अधिक नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर यात्री बिना टोल का भुगतान किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः गूगल मैप बताएगा हाईवे टोल टैक्स पर कितना लगेगा पैसा, जानिए कैसे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।