जब शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार पर आ गया था रेखा की मां का दिल

रेखा की मां की लव लाइफ के बारें में जानें कुछ मुख्य बातें।
Updated:- 2023-01-24, 13:13 IST
image

तमिल और तेलुगू फिल्म में काम कर चुकी अभिनेत्री पुष्पावल्ली किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने लाखों लोगों के दिल में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेखा की मां की लव लाइफ के बारें में कुछ इंटरेस्टिंग बातें बताने वाले हैं।

युवा सीता के रूप में नजर आई थीं रेखा की मां

रेखा की मां पहली बार स्क्रीन पर युवा सीता के रूप में नजर आई थीं। इसके बाद वह लीड रोल निभाने लगीं। अभिनेत्री अक्सर प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहा करती थीं। ऐसे में उनके लव लाइफ से जुड़े कई किस्से है जो शायद आपने कभी नहीं सुना होगा। आज हम आपको बताने वाले हैं।

पहली फिल्म के लिए मिले थे 300 रुपये

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by BombayBasanti (@bombaybasanti)

1936 में पुष्पावल्ली ने रामायण में युवा सीता का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें 300 रुपये दिए गए थे। उस जमाने में 300 रुपये काफी बड़ी रकम हुआ करती थीं। इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साथ ही उन्हें पढ़ाई से भी दूरी बनानी पड़ी। वह काफी छोटे घर से तालुक रखती थी ऐसे में उनके लिए कमाई का यही जरिया था।

इसे भी पढ़ें: एक्टिंग से बचने के लिए सेट से गायब थीं रेखा, जानें उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

पुष्पावल्ली की शादी कुछ ही साल में टूट गई थीं

1940 में अभिनेत्री ने शादी रचा लिया था। दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और 1946 में वे अलग होने का फैसला कर लिया था। वहीं मिस मालिनी में पुष्पावल्ली मुख्य भूमिका में थीं, तो यह साउथ सुपरस्टार जेमिनी गणेशन की डेब्यू फिल्म था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों मिले थे। एक साथ काम करते करते कम दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया यह उन्हें पता ही नही चला। जेमिनी को तमिल सिनेमा में किंग ऑफ रोमांस के नाम से जाना जाता था।

इसे भी पढ़ें: Throwback: रेखा को जबरदस्‍ती बनाया गया था एक्‍ट्रेस, न चाहते हुए भी करनी पड़ी थी एक्टिंग

साउथ सुपरस्टार पर आ गया था पुष्पावल्ली का दिल

आपको बता दें कि जेमिनी शादीशुदा थे इसके बाद भी वह पुष्पावल्ली के करीब आ गए। देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार भी हो गया था। जेमिनी पुष्पावल्ली को सब कुछ देने के लिए तैयार थे, सिवा अपने नाम के। पुष्पावल्ली शादी की चाहत से जेमिनी के पास आई थीं, लेकिन उनकी यह तमन्ना कभी पूरी नहीं हुई। दोनों के दो बच्चे हुए जिसमें एक भानुरेखा थीं। रेखा आज के समय इंडस्ट्री पर राज करती हैं। यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि रेखा को बचपन में कभी भी अपने पिता का प्यार नसीब नही हुआ था।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

 

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।