मुहर्रम 2025 की छुट्टी कब है? जानें बैंक से लेकर स्कूल तक...क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

Is Muharram a Government Holiday: इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने को मुहर्रम के नाम से जाना जाता है। इसकी शुरुआत 27 जून से हुई थी। रमजान के बाद हिजरी कैलेंडर के इस दूसरे पवित्र माना जाने वाले महीने का हजरत इमाम हुसैन की याद में जाना जाता है। शिया मुसलमान इस दिन को आत्म-ध्वजादान के तौर पर मनाते हैं। इस दिन को पैगंबर मोहम्मद के पोते हजरत इमाम हुसैन की मौत के तौर पर जाना है। इस दिन उपवास रखकर, नमाज अदा करना और दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। मुहर्रम पर कई संस्थान बंद रहते हैं। वहीं, स्कूल और कॉलेज भी इस दिन बंद रहते हैं। हालांकि, हर राज्य में इस दिन छुट्टी नहीं होती।
इस बार मुहर्रम की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन है। बहुत से लोगों का मानना है कि भारत में मुहर्रम इस बार 06 जुलाई को है, तो कुछ लोगों का मानना है कि 07 जुलाई 2025 को मुहर्रम मनाया जाएगा। ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि मुहर्रम 2025 किस तारीख को है? आइए जानें, मुहर्रम 2025 पर क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
यह भी देखें- इस साल किस तारीख को मनाया जाएगा मुहर्रम, जानें मुसलमानों के लिए क्या है इसकी अहमियत
मुहर्रम 2025 कब है?
बता दें कि मुहर्रम का 10वां दिन आशूरा इस बार 6 जुलाई को मनाया जाएगा। मस्जिद-ए-नखोदा मरकज़ रूयत-ए-हिलाल कमेटी के अनुसार, भारत में 26 जून को चांद देखा गया था। वहीं, मुहर्रम-उल-हरम का पहला दिन 27 जून को पड़ा था। ऐसे में मुहर्रम 6 जुलाई को मनाई जाएगी। इसी दिन मुहर्रम की सरकारी छुट्टी मिलेगी।
चांद पर निर्भर है छुट्टी

वहीं, ऐसी भी संभावनाएं हैं कि चांद अगर 6 जुलाई को दिखता है, तो मुहर्रम 7 जुलाई को मनाय जाए। ऐसे में सरकारी छुट्टी 7 जुलाई को मिल सकती है। मुहर्रम पर भारत में राजपत्रित अवकाश होता है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे मुस्लिम बहुल आबादी वाले राज्यों में स्कूल बंद होने की अधिसूचना जारी की जाएगी।
मुहर्रम 2025 को क्या-क्या बंद रहेगा?

- मुहर्रम 2025 के मौके पर सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। 6 जुलाई को रविवार का दिन है, तो सभी चीजें बंद ही रहेंगी।
- मुहर्रम के दिन सभी स्कूल, डाकघर और कई निजी संस्थान भी बंद ही रहेंगे।
- भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग एक्टिविटीज भी इस दिन ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगी।
यह भी देखें- मुहर्रम के महीने में जरूर करें ये काम, मिलेगा सुकून
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik/her zindagi
- 2025 में मोहर्रम कब है?
- 2025 में मोहर्रम 06 जुलाई को मनाया जाएगा।
- क्या मुहर्रम का चांद 2025 में भारत में देखा गया था?
- हां, मुहर्रम का चांद भारत में देखा गया था। भारत में मुहर्रम का चांद 26 जून को देखा गया था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।