Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:07 AM IST

Lok Sabha Election 2024: घर बैठे फोन की मदद से पता कर सकते हैं पोलिंग बूथ की जानकारी , जानें डिटेल्स

निर्वाचन आयोग ने इस बार लोकसभा इलेक्शन के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है, फिर चाहे वोटिंग लिस्ट के बारे में जानना हो या पोलिंग बूथ। सभी जानकारी को आप स्मार्टफोन की मदद से तुरंत सर्च कर सकती हैं।  
Updated:- 2024-04-22, 13:42 IST
image

श में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर है। इस बार लोकसभा इलेक्शन 7 चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है।अगर आप 18 साल से अधिक के हैं तो आप वोट डाल सकते हैं। हालांकि मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। इस बार निर्वाचन आयोग ने चुनाव को आसान बनाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है। आप बिना किसी परेशानी के फोन की मदद से वोटिंग लिस्ट से लेकर मतदान केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप चुनाव के जुड़ी डिटेल्स को हासिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

मतदान केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए करें ये काम

polling booth station

  • पोलिंग बूथ से जुड़ी जानकारी के लिए सबसे पहले निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल और ईपीआईसी नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद आप फाइंड माय पोलिंग बूथ लिखकर सर्च करें।
  • अब आप वोटर आईडी पर लिखी जानकारी को दर्ज कर अपने मतदान केंद्र की डिटेल्स को हासिल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप यहां से मतदाता पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: नहीं है Voter ID तो भी डाल सकते हैं वोट, जानें क्या है प्रोसेस

ऐसे प्राप्त करें अन्य जानकारी

आपको बता दें, कि इस बार निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदान के लिए कई ऐप पेश किए गए हैं जिसकी मदद से आप कई अहम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • मतदाता को अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आपको फाइंड पोलिंग बूथ पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी को फिल करना होगा। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने मतदान केंद्र की सारी जानकारी सामने आ जाएगी।
  • मतदान केंद्र के अलावा आप इस ऐप की मदद से अपने एरिया के उम्मीदवारों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पोलिंग बूथ पर न ले जाएं ये सामान 

polling booth information check

  • पोलिंग बूथ पर जाते समय अपने सा मोबाइल फोन, स्मार्टफोन व फीचर फोन न ले जाएं। चाहें वह स्विच ऑन हो या स्विच ऑफ दोनों स्थिति में फोन ले जाना मना है।
  • कैमरा, चाहे वह डिजिटल होन ,पोलरॉइड हो या वीडियो कैमरा, पोलिंग बूथ पर ले जाने की परमिशन नहीं है।
  • ब्लूटूथ डिवाइस, जैसे कि हेडसेट, स्पीकर या इयरपॉड, पोलिंग बूथ पर ले जाने की अनुमति नहीं है।

इसे भी पढ़ें-डालने जा रहे हैं वोट? यहां जानिए बूथ पर आपको क्या नहीं ले जाना चाहिए

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।