Foreign Home Vastu Tips: विदेश में है घर तो ईशान कोण में रखें ये चीजें, होगा धन लाभ

अगर आप विदेश में रहते हैं और घर के वास्तु को लेकर परेशान हैं तो हम आज आपको इस लेख में बड़ा ही सरल और असरदार वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं। घर के ईशान कोण में कुछ चीजों को रखने से वस्तु दोष दूर होगा और धन लाभ भी होगा। 
Updated:- 2023-05-16, 08:12 IST
image

Videsh Mein Ghar Ke Liye Vastu Tips: अगर आप विदेश में रहते हैं और अपनी संस्कृति एवं शास्त्रों के हिसाब से घर के वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। 

आज हम आपको विदेश में रहकर भी वास्तु दोष कैसे दूर किया जाए इसका सरल रास्ता बताने जा रहे हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि घर के ईशान कोण में कुछ चीजों को रखने से धन लाभ होता है। 

घर का वास्तु दोष भी दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। आप भी अपने घर के ईशान कोण में इन चीजों को रख सकते हैं और वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। 

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स के जरिये हम आपको न सिर्फ उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं बल्कि आप कैसे ईशान कोण दिशा का पता लगा सकते हैं इस बारे में बताएंगे। 

ईशान कोण में क्या रखें (Things To Keep In North East Corner) 

north east direction in home vastu

  • घर के ईशान कोण में पूजा स्थल या मंदिर होना चाहिए। आप इस दिशा में मंदिर का निर्माण करवा सकते हैं या फिर लकड़ी का मंदिर खरीद कर स्थापित कर सकते हैं। 
  • घर के ईशान कोण में मटका होना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में मटका रखने से घर में मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का वास बना रहता है और आर्थिक स्थिति सुधरती है। 

यह भी पढ़ें: Hindu Mythology: इन योद्धाओं के बिना अधूरे थे रामायण और महाभारत दोनों युद्ध

  • घर के इशा कोण में आप बच्चों का स्टडी टेबल रख सकते हैं या बच्चों का रूम भी बनवा सकते हैं। इस दिशा में स्टडी टेबल या रूम होने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा। 
  • घर के ईशान कोण में तुलसी रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर की उन्नति होती है और घर में सकारात्मकता का वास बना रहता है।  
  • घर के ईशान कोण में तिजोरी होना भी बहुत लाभकारी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा को अक्षय माना गया है। इस दिशा में तिजोरी होने से धन में वृद्धि होगी और धन कभी खत्म नहीं होगा। 

ऐसा लगाएं ईशान कोण का पता (How To Find North East Corner Of My Home)

north east direction in home

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में न रखें ये चीजें) में होता है। 
  • घर की ईशान कोण दिशा का पता लगाने का सबसे पहला तरीका तो यह है कि आप कंपास की मदद ले सकते हैं।
  • अगर आपको कंपास नहीं देखना आता तो आप यह देखें कि सूर्य किस तरफ से उग रहा है। 

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: गीले कपड़ों में ही क्यों की जाती है मंदिर की परिक्रमा

  • जिस दिशा से सूर्य उग रहा होगा वह पूर्व दिशा कहलाएगी।
  • वहीं, पूर्व दिशा से उल्टे हाथ की ओर आगे की तरफ उत्तर दिशा होगी।
  • ऐसे में इन दोनों दिशाओं के बीच का स्थान उत्तर पूर्व दिशा कहलाएगा। 
  • वही आपके घर का ईशान कोण होगा। उसी में आपको यह चीजें रखनी है।    

 

तो ये है कुछ चीजें जिन्हें घर के ईशान कोण में रखने से हो सकता है धन लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: freepik, shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।