हनुमान जयंती पर इन 5 चीजों का करेंगी दान तो दूर हो सकती हैं जीवन में आने वाली बाधाएं

हनुमान जी के भक्‍त हैं तो उनकी जयंती पर आपको भी उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए कुछ चीजों का दान करना चाहिए। दान में क्‍या देना चाहिए, जाननें के लिए पढ़ें आर्टिकल। 
Updated:- 2023-04-04, 19:30 IST
image

6 अप्रैल को बजरंगबली के भक्‍तों ने जोर-शेर से हनुमान जयंती मनाने की तैयारी कर ली होगी। मगर इस दिन श्री हनुमान जी की पूजा करने और उनके लिए व्रत रखने के साथ-साथ आपको उन्‍हें प्रसन्‍न करने के लिए कुछ वस्‍तुओं का दान भी करना चाहिए। 

हनुमान जी बहुत ही कोमल हृदय के हैं और ऐसे ही लोग भी उन्‍हें पसंद आते हैं, जिनका हृदय कोमल होता है और जो अपने से पूर्व दूसरों के लिए सोचते हैं। ऐसे में हमें हनुमान जयंती के दिन क्‍या-क्‍या दान करना चाहिए इस बारे में हमने पंडित एवं ज्‍योतिषाचार्य श्री विनोद सोनी जी से पूछा। वह कहते हैं, 'लाल रंग हनुमान जी को बहुत अधिक प्रिय है। इसलिए आपको लाल रंग की वस्‍तुओं का दान हनुमान जयंती पर जरूर करना चाहिए' 

इसे जरूर पढ़ें- Hanuman Jayanti 2023: धन लाभ के लिए इस दिन हनुमान जी को जरूर चढ़ाएं ये चीजें

hanuman jayanti  new

लाल कपड़े का दान 

श्री हनुमान जी को लाल रंग अति प्रिय है और इस दिन यदि आप लाल रंग का वस्‍त्र किसी निरधन व्‍यक्ति को दान करते हैं या फिर मंदिर में पंडित जी को लाल रंग का वस्‍त्र दान करते हैं, तो आपको श्री हनुमान जी की कृपा के साथ-साथ सूर्य देव की कृपा भी प्राप्‍त होगी। आपको बता दें कि हनुमान जी सूर्य को अपना गुरु मानते हैं और सूर्य के सबसे प्रिय शिष्‍यों में हनुमान जी आते हैं। ऐसे में लाल रंग दोनों को ही अति प्रिय है। 

लाल फलों का दान 

लाल फल जैसे लीजी, सेब, अनार आदि का दान भी आप हनुमान जयंती पर कर सकती हैं। आपको बता दें कि हनुमान जी को फल अति प्रिय है और खासतौर पर लाल रंग का फल उन्‍हें कुछ ज्‍यादा ही पसंद है। एक कथा के अनुसार जब हनुमान जी को एक बार भूख लगी थी तो वह ढलते हुए लाल सूर्य को फल समझ कर निगल गए थे। वैसे लाल रंग के फलों का दान करने से मंगल ग्रह भी मजबूत होता है। 

गुड़ और गेहूं का दान 

हनुमान जी को गुड़ और गेहूं का भोग अति प्रिय है और इस दिन यदि आप इस भोग का दान किसी गरीब आदमी को करते हैं तो आपको जीवन के सभी कष्‍टों से मुक्ति मिलने का मार्ग मिल जाता है। आप ऐसे भी गुड़ और गेहूं का दान कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Hanuman Jayanti 2023 Kab Hai: कब है हनुमान जयंती? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

hanuman ji photo new

दीप दान 

हनुमान जी को चमेली के तेल के 108 दिए अर्पित करें। आप इसे दीप दान भी कह सकते हैं। इससे आपके जीवन में हमेशा उजाला ही रहेगा। आप ऐसा घर पर भी कर सकती हैं या फिर आप किसी हनुमान जी के मंदिर में जाकर भी यह दीप दान कर सकती हैं। 

तुलसी दान 

तुलसी को देवी लक्ष्‍मी का स्‍वरूप माना गया है और लक्ष्‍मी जी का अवतार सीता जी को हनुमान जी अपनी माता मानते हैं। ऐसे में तुलसी उन्‍हें अति प्रिय है। हनुमान जयंती की दिन आप अपने प्रियजनों और मंदिरों में तुलसी के पौधे का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको श्री हनुमान जी के साथ-साथ देवी लक्ष्‍मी की भी कृपा प्राप्‍त होती है। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।