herzindagi
what to buy on akshaya tritiya

Akshaya Tritiya 2022 : गोल्ड के अलावा खरीदें ये वस्तुएं

अक्षय तृतीया के मौके पर सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि इसके अलावा कई सारी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। 
Updated:- 2022-05-01, 16:41 IST

आने वाली 3 तारीख को अक्षय तृतीया जैसा शुभ पर्व मनाया जाएगा। आपको बता दें कि वैशाख के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि अक्षय तृतीया कहलाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति दान-धर्म करता है, उसे उसका फल जरूर मिलता है और यही दान-धर्म से उसके जीवन में सौभाग्य आता है।

अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं और इसका अर्थ है, जिसका कभी क्षय न हो। इसे भगवान परशुराम की जयंती के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे चिरंजीवी तिथि भी कहते हैं। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह सबसे मंगल दिन होता है और बिना पंचांग देखे ही इस दिन कई शुभ कार्य हो सकते हैं। इस दिन को दान के साथ-साथ कई चीजों के लिए शुभ माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।

इस तिथि में सोना खरीदना शुभ होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इस दिन कई सारी चीजें खरीद सकते हैं। ज्योतिषाचार्य जनार्दन पंत जी के मुताबिक, 'यह बहुत शुभ पर्व माना जाता है और इस दिन नए कार्यों का आरंभ किया जा सकता है। जो लोग शुभ दिन पर अपने नए घर में शिफ्ट होना चाहते हैं, वे इस दिन गृह प्रवेश कर सकते हैं। इस दिन प्राप्त की गई संपत्ति, धन दौलत और पुण्य का कभी क्षय नहीं होता।'

ज्योतिषाचार्य आगे कहते हैं, 'यह अबूझ मुहूर्त कहलाता है और इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। आप घर खरीद सकते हैं या फिर नए वाहन की खरीदारी बी की जा सकती है।'

इसे भी पढ़ें : भूलकर भी न करें ये काम, पंडित जी से जानें क्यों

अक्षय तृतीया पर करें ये शुभ काम

अगर आप चाहते हैं कि आप सौभाग्य की प्राप्ति हो तो इस शुभ तिथि पर दान-धर्म के कार्य अवश्य करें। जरूरतमंदों की मदद करें, क्योंकि ऐसे पुण्य इस दिन करने से उसके फल का नाश नहीं होता। आपको इस दिन जौ, गेहूं, मिठाई आदि कई चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन ब्राह्मण भोज कराना भी सौभाग्य लाता है। इस तिथि पर सूर्य और चंद्र अपनी उच्च राशि में होते हैं, इसलिए आप अपने नए कारोबार की शुरुआत, गृह प्रवेश, शादी, घर और वाहन खरीदना जैसे मंगल कार्य कर सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

घर खरीदना होता है शुभ

buy prpoerty on akshaya tritiya

अगर आप बहुत समय से नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप अक्षय तृतीया के दिन नया घर खरीद सकते हैं। इस दिन यदि आप कोई भी मूल्यवान वस्तु खरीदते हैं, तो वो हमेशा के लिए बढ़ोत्तरी करती है और सौभाग्य लाती है। यह तिथि परिवार के लिए समृद्धि लाती है, इसलिए इस दिन गृह प्रवेश करना भी शुभ होता है। नया घर खरीदने के बाद या गृह प्रवेश के बाद सत्यनारायण की कथा जरूर करवानी चाहिए। घर के अलावा आप जमीन भी खरीद सकते हैं।

astro tips on shopping on akshaya tritiya

वाहन खरीदना होता है शुभ

सोना या घर खरीदने के अलावा आप इस शुभ तिथि पर अपने लिए नया वाहन भी खरीद सकते हैं। वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि, शुभ नक्षत्र, लग्न आदि देखा जाता है, लेकिन चूंकि अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त है, इसलिए इस दिन वाहन खरीदा जा सकता है। वाहन खरीदने के बाद उसकी विधि-विधान पूजा करें। नारियल को वाहन पर घुमाकर नजर उतारें और फिर उसे आगे फोड़ दें।

इसे भी पढ़ें : अक्षय तृतीया 2022: भारत के विभिन्न हिस्सों में कैसे मनाई जाती है, आप भी जानें

सोने के अलावा चांदी के आभूषण खरीदना होता है शुभ

buy silver on akshaya tritiya

इस दिन सोने के साथ-साथ चांदी के आभूषण खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सोना और चांदी आपके घर को नकारात्मकता से बचाते हैं, इसलिए इस दिन इसके सिक्के, बर्तन या आभूषण खरीदने से घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है।

ज्योतिषाचार्य जनार्दन पंत कहते हैं अगर किसी व्यक्ति का कोई अधूरा काम है, तो उसे भी इस दिन शुरू किया जा सकता है। नया व्यापार शुरू करने के लिए भी अक्षय तृतीया को शुभ माना जाता है और इसका अनंत फल व्यक्ति को मिलता है।

अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि लाना चाहते हैं, तो इस दिन पुण्य का काम करें। घर में अच्छी चीजें लाएं और किसी को खाली हाथ न भेजें। उम्मीद है यह तिथि आपके लिए शुभ होगी। अगर लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।