मौसम बदलते ही मच्छरों ने मचा दिया है आतंक? नीम की पत्तियों के साथ इस चीज का करें इस्तेमाल...मिल सकता है छुटकारा

मौसम बदलते ही दिन-रात मच्छरों ने खून पीना शुरू कर दिया, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम यहां नीम की पत्तियों की ट्रिक्स लेकर आए हैं जो मच्छरों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती हैं। आइए, यहां जानते हैं मच्छरों का आतंक कम करने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
Neem Leaves for Mosquitoes

सर्दियों में मच्छरों की भिनभिनाहट कम सुनने को मिलती है। लेकिन, मौसम बदलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। गर्मियों के मौसम में मच्छर मानो हर घर में अपना डेरा जमा लेते हैं। यह सिर्फ नींद और आराम में खलल नहीं डालते हैं, बल्कि बीमारियां भी फैलाते हैं। ऐसे में मच्छरों की समस्या से छुटकारा हर कोई पाना चाहता है, जिसके लिए कुछ लोग केमिकल वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ मॉस्किटो कॉयल का। ये तरीके केमिकल्स से भरपूर होते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

अगर मौसम बदलते ही आपके घर में मच्छरों ने डेरा बना लिया है और दिन-रात परेशान करना शुरू कर दिया है तो इस समस्या से निपटने में नीम की पत्तियां आपकी मदद कर सकती हैं। जी हां, नीम की पत्तियों का इस्तेमाल सदियों से आर्युवेद में किया जा सकता है। नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी वायरल और ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो मच्छरों की समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं। आइए, यहां जानते हैं कि मच्छरों से छुटकारा दिलाने में नीम की पत्तियां कैसे मदद कर सकती हैं।

नीम की पत्तियां किस तरह कर सकती हैं मच्छरों की समस्या से निपटने में मदद?

नीम की पत्तियों का धुआं

WhatsApp Image 2025-04-05 at 4.58.08 PM

मच्छरों की समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें सूखी नीम की पत्तियां डाल दें। नीम की पत्तियों पर सरसों का तेल डाल दें और उन्हें जला दें। नीम की पत्तियों के धुएं से मच्छरों का आतंक कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: कमरे से लेकर आंगन तक में मच्छरों ने बैठना कर दिया है मुश्किल, इस एक पीली और हरी चीज से मिल सकती है राहत

नीम और कपूर

मच्छरों का आतंक कम करने के लिए सबसे पहले मिट्टी के बर्तन में सूखी नीम की पत्तियां डालें और उसमें कपूर की 3 से 4 टिक्की डाल दें। अब इसे जलाकर घर के कोनों में धुआं करें। ध्यान रहे कि ज्यादा धुआं न हो जाए। ऐसा इसलिए, क्योंकि धुएं की वजह से बच्चों और बुजुर्गों को समस्या हो सकती है। नीम और कपूर से मच्छर की समस्या से छुटकारा तो मिल सकता ही है, साथ ही घर भी शुद्ध हो जाता है।

नीम का तेल और नारियल तेल

मच्छरों की समस्या से निपटने में नीम और नारियल ऑयल भी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको बाजार से नीम और नारियल का तेल लगाना होगा। इसके बाद दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिला लें और रात के समय सोने से पहले हाथ और पैरों पर लगा लें। नीम और नारियल तेल का मिक्सचर मॉस्किटो रेपलेंट क्रीम की तरह काम कर सकता है।

नीम और लौंग

tricks to kill mosquitoes

नीम और लौंग की मदद से भी मच्छरों का आतंक कम किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले 10 से 15 नीम की पत्तियां, 6 से 7 लौंग लें और उन्हें एक कप पानी में भिगोकर दें। नीम और लौंग को पानी में कम से कम 24 घंटे के लिए भिगा रहने दें। ऐसा करने से नीम और लौंग के गुण पानी में आ जाएंगे। अब नीम और लौंग के घोल में थोड़ा पानी और एड करें। फिर इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर के कोनों में छिड़कें। ज्यादातर मच्छर घर के कोनों में छिपते हैं और रात होते ही बाहर निकल आते हैं।

इसे भी पढ़ें: मच्छर-मक्खियों ने कर दिया है नाक में दम? प्याज वाला यह 1 वायरल नुस्खा दिखाएगा घर के बाहर का रास्ता

नीम की पत्तियों का पानी

मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए यह नीम का सबसे आसान उपाय हो सकता है। इसमें सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी में उबालें। इस पानी को घर की सफाई या पोछा लगाने के समय इस्तेमाल करें। ऐसा करने से मच्छर, मक्खी और अन्य कीड़ों की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • रात में मच्छरों से कैसे बचें?

    मच्छरों से बचने के लिए नीम के तेल में कपूर मिलाकर जला दें। ऐसा करने से मच्छरों से बचा जा सकता है।