YouTube Sleep Timer: रात में वीडियो देखते-देखते सो जाते हैं? यह नया फीचर खुद बंद कर देगा आपका फोन
-1767595315741.webp)
अक्सर लोग अपने खाली टाइम में एप्स को चलाकर बैठ जाते हैं, वहीं, वह अपना ज्यादातर समय यूट्यूब देखने में बिताते हैं और उसे देखते-देखते वे कब सो जाते हैं, उन्हें पता ही नहीं चलता। इसके कारण रात भर वीडियो चलती रहती है और हमारा नेट भी खत्म हो जाता है। फिर अगले दिन उठकर देखते हैं तो नेट एकदम जीरो हो जाता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो बता दें कि यूट्यूब आपके लिए एक नया फीचर लेकर आया है, जिसका नाम है यूट्यूब स्लीप टाइमर। जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, यह फीचर फोन को स्लीप मोड में लेकर चला जाता है। ऐसे में इसके फायदों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यूट्यूब स्लीप टाइमर कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे...
यूट्यूब स्लीप टाइमर फीचर क्या है?
यह फीचर 2024 में अक्टूबर महीने में रोल आउट हुआ था। खासतौर पर ये उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो सोते समय वीडियो देखना या सुनना पसंद करते हैं।

इसकी सहायता से वे लोग पहले से ही एक समय निश्चित कर लेते हैं कि वीडियो को कितनी देर तक देखना है और वह कितनी देर बाद बंद हो जाएगा।
किन लोगों के लिए बनाया गया है यह फीचर?
बता दें, यह फीचर उन लोगों के लिए है जो नींद में न केवल म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं बल्कि ध्यान, पॉडकास्ट आदि चलाते हैं। इन लोगों को बस टाइमर सेट करना है, बाद में जब आप सो जाएंगे तो फोन खुद-ब-खुद तय समय पर बंद हो जाएगा, जिससे आपकी फोन की बैटरी भी बचेगी। इसके अलावा जो लोग मूवीस के बीच में सो जाते हैं, उन लोगों के लिए भी ये फीचर बेहद उपयोगी है।
इसे भी पढ़ें -संकट में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी 112 सेवा, बिना बताए पुलिस को मिल जाएगी आपकी लोकेशन, अब मदद होगी और भी तेज
यह फीचर कैसे काम करता है?
सबसे पहले आप अपने फोन, लैपटॉप या टैबलेट में यूट्यूब ऐप खोलें। उस वीडियो को चलाएं। अब आपको वीडियो सेटिंग में जाना है। इसके लिए आप ऊपर दिए गए तीन डॉट पर टैब करें। अब आपको टाइमर का नया ऑप्शन दिखाई देगा।

इस पर टैब करके आप 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक के ऑप्शन को चुन सकते हैं। इसके अलावा End of Video वीडियो को भी चुन सकते हैं। ऐसे में जैसे ही आपका वीडियो खत्म होगा आपका फोन स्लीप मोड में चला जाएगा।
इसे भी पढ़ें -चॉपिंग बोर्ड से आती है लहसुन-प्याज की गंध? आधे कटे नींबू का ये हैक खत्म करेगा सारे बैक्टीरिया
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।