herzindagi
What Is The Punishment For Searching Illegal Things On Google

Google पर गलत चीजें सर्च करने पर क्या सजा मिलती है? जान लीजिए क्या है कानून

What Is The Punishment For Searching Illegal Things On Google: इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही अपराध भी बढ़ने लगे हैं। कई बार लोग इंटरनेट पर कुछ ऐसी चीजें भी सर्च करने लगते हैं, जो उनके लिए सही नहीं है। कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सर्च करके आप जेल भी जा सकते हैं। आइए जानें, गूगल पर गलत चीजें सर्च करने पर क्या सजा मिलती है?
Editorial
Updated:- 2025-05-13, 18:14 IST

What Is The Punishment For Searching Illegal Things On Google: डिजिटल वर्ल्ड में इंटरनेट पर सबकुछ मौजूद है। इंटरनेट की दुनिया में केवल एक क्लिक और सर्च के माध्यम से दुनियाभर की जानकारी आपके सामने आ सकती है। आप केवल एक क्लिक के माध्यम से ही सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट ने जीवन को जितना आसान बना दिया है, उतना ही इसने लोगों की मुश्किलों को भी बढ़ा दिया है। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही अपराध भी बढ़ने लगे हैं। 

कई बार लोग इंटरनेट पर कुछ ऐसी चीजें भी सर्च करने लगते हैं, जो उनके लिए सही नहीं है। कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सर्च करके आप जेल भी जा सकते हैं। कुछ चीजों को सर्च करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने पर आपको भारतीय न्याय संहिता धाराओं में सजा भी मिल सकती है। आइए जानें, इलीगल चीजों को सर्च करने पर क्या सजा मिलती है?

यह भी देखें- Google पर किए गए ये सर्च आपको पहुंचा सकते हैं जेल

डिजिटल अपराधों के लिए सजा

Punishment for digital crimes

भारतीय न्याय संहिता से पहले डिजिटल अपराधों के लिए आईपीसी में अलग से धाराएं तय नहीं की गई थीं। इन्हें बीएनएस में शामिल किया गया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 के तहत यदि कोई व्यक्ति किसी भी तरह की अश्लील सामग्री का प्रसार या बिक्री करता है, तो इसे अपराध माना जाता है। ऐसा करने पर कार्रवाई की जा सकती है। 

कितनी सजा मिलती है?

अगर कोई सोशल मीडिया या इंटरनेट के किसी भी प्लेटफॉर्म पर अश्लील कंटेंट शेयर करता है, तो इसे अपराध की श्रेणी में गिना जाता है। पहली बार दोषी पाए जाने पर दो साल तक की कैद और 5 हजार रुपयों का जुर्माना लग सकता है। वहीं, अगर आप दूसरी बार दोषी पाए जाते हैं, तो आपको 5 साल की कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है। 

गूगल पर गलत गतिविधियां

wrong activities on google

डिजिटल अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आईटी एक्ट 2000 है। इसके तहत यदि कोई शख्स गूगल पर किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि करता पाया जाता है, तो उसे जेल हो सकती है। अगर आप गूगल पर ड्रग्स, हथियार या किसी अवैध हथियार की खरीदारी के बारे में जानकारी सर्च करते हैं, तो यह गैरकानूनी है। इससे आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर, घर का पता और बैंक डिटेल्स निकालने की भी कोशिश करते हैं, तो आपको जेल की सजा हो सकती है। आईटी एक्ट के तहत ऐसा करने वालों को जुर्माने से लेकर उम्र कैद तक की सजा मिल सकती है। 

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर सजा

Punishment for child pornography

चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे अपराध पर पांच से सात साल की जेल के साथ दस लाख का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा, साइबर आतंकवाद जैसे मामलों में भी उम्र कैद की सजा मिल सकती है। 

यह भी देखें- ऑनलाइन ऑर्डर के बॉक्स को फेंकने से पहले कर लें ये काम... वरना हो सकती हैं फ्रॉड का शिकार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।