Ranveer Allahbadia Derogatory Question To Girl: यूट्यूब पर इन दिनों पॉडकास्ट शोज काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे ही एक पॉडकास्टर हैं रणवीर इलाहाबादिया। हाल ही में 'द रणवीर इलाहाबादिया शो' के होस्ट रणवीर समय रैना के फेमस यूट्यूब शो इंडियाज गोट लेटेंट में नजर आए। इस शो में अब तक कई सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। इस शो पर अब तक कई सेलिब्रिटीज से विवादित और अश्लील सवाल पूछे जा चुके हैं।
हाल ही में समय रैना के शो पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक लड़की से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिससे पूरे देश में बवाल मच चुका है। रणवीर ने स्टेज पर खड़ी लड़की से आपत्तिजनक और अश्लील सवाल पूछा, जिससे सोशल मीडिया पर लोग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रणवीर इलाहाबादिया खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल आता है कि भारत में किसी लड़की से अश्लील सवाल करने वाले को क्या सजा मिलती है? आइए जानें, किसी लड़की से अश्लील सवाल पूछने पर क्या मिलती है सजा?
क्या है पूरा मामला
हाल ही में यूट्यूब रणवीर इलाहबादिया यूट्यूब के विवादित शो इंडियाज गोट लेटेंट का हिस्सा बने थे। इस शो को कॉमेडियन समय रैना होस्ट करते हैं। शो में हर एपिसोड में अलग-अलग फिल्ड की मशहूर हस्तियों को बुलाया जाता है। शो में रणवीर इलाहबादिया शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर खड़ी लड़की से पेरेंट्स को लेकर एक भद्दा और अश्लील सवाल पूछा। इसके बाद, मामले ने जोर पकड़ा, तो रणवीर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। अब सवाल ये है कि क्या रणवीर इलाहबादिया को गिरफ्तार किया जा सकता है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो बता दें कि भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 79 के तहत रणवीर को उनकी हरकत के लिए गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
अश्लील सवाल पर कितनी सजा मिलती है?
महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत की जाती है। यदि किसी की बात या सवाल से एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचती है या फिर किसी के किए हुए इशारों से भी महिला के सम्मान को हनन होता है, तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 के तहत उस सख्स को 3 साल की कैद के साथ-साथ जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इस धारा के तहत किसी महिला को अपमानित करने के लिए किया गया कोई काम भी शामिल हो सकता है।
विवादों से भरा है समय रैना का शो
समय रैना के शो में अक्सर आपत्तिजनक और अश्लील किस्म की बातें की जाती हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर कई बार वायरल हो चुके हैं। कई बार समय रैना के शो को लेकर विवाद भी हो चुका है। इससे पहले भी एक महिला के कपड़ों को सरेआम शो पर कैंची से काटने पर भी खूब विवाद छिड़ा था।
यह भी देखें- अश्लीलता फैलाने के आरोप में सरकार ने इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कसा शिकंजा, 18 ऐप्स किए बैन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram/Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों