How To Get Rid of Rats Outside Without Poison: बरसात के मौसम में अक्सर छोटे-छोटे जीव खासतौर से चूहा पानी से निकलकर सूखी जगह पर भाग जाते हैं। हम में अधिकतर लोगों के घरों में चूहे तो जरूर घूमते हुए दिख जाते हैं। कई बार तो इनका आतंक इतना ज्यादा होता है कि रसोई घर, फर्नीचर ही नहीं बल्कि फर्श पर रेस लगाएं रहते हैं। ऐसे घूम रहे हैं चूहे की वजह से न केवल फर्श पर बैक्टीरिया फैलते हैं बल्कि अगर छोटे बच्चे हैं, तो बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर ये चूहे घर के कोनों, किचन के पीछे, स्टोर रूम या अलमारियों में छिपे रहते हैं और रात के समय बाहर निकल कर खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से चूहा मारने या भगाने वाली दवा खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप घर में मौजूद चीजों से घोल तैयार कर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।
इस लेख में आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही जानें कि चूहे को भगाने के लिए घोल कैसे तैयार करें-
चूहों को भगाने के लिए फर्जी पैसा बर्बाद करने के बजाय रसोई में रखी कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस चीजों में तेज पत्ता, पुदीना, लहसुन, प्याज और कपूर की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को आप चाहे तो सुखाकर पाउडर बना सकती हैं। अन्यथा इन सब चीजों को लिक्विड फॉर्म में बदल सकती हैं। नीचे जानिए इसे बनाने और इस्तेमाल करने का पूरा प्रोसेस-
इसे भी पढ़ें- घर में इधर-उधर घूमने लगे हैं छिपकली के छोटे-छोटे बच्चे, यह 10 रुपये का नुस्खा करेगा मदद...दूर-दूर तक नहीं आएगी नजर
यह विडियो भी देखें
तैयार घोल को इस्तेमाल करने के लिए इसे बोतल में भरकर चूहों के आने-जाने के रास्तों, फर्श के किनारों, अलमारी के पीछे, किचन के कोनों और स्टोर रूम में करें। इस घोल को दिन में 1-2 बार नियमित रूप से छिड़काव करने से चूहे उस क्षेत्र से दूर भाग जाएंगे। अगर घोल की गंध हल्की हो जाए तो नया घोल तैयार कर लें।
इसे भी पढ़ें- खटमल ने उड़ा दी है रातों की नींद? किचन में मौजूद इन चीजों से तैयार घोल को ऐसे करें इस्तेमाल, 2 ही दिनों में दिख सकता है असर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।