बिग बॉस के बाद बहुत बदल गई है प्रियंका चाहर चौधरी की लाइफ

प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस के 16वे सीजन में काम कर खूब नाम कमाया। इस आर्टिकल में जानें कि बिग बॉस के बाद प्रियंका चाहर चौधरी की लाइफ कितनी बदल गई है और वो किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। 

 
priyanka chahar choudhary life after bigg boss

बिग बॉस सीजन16कीजब-जब बात होती है, तब-तब प्रियंका चाहर चौधरी का जिक्र किया जाता है। उन्होंने सीजन के दौरान बिना किसी डर के अपनी बात को हमेशा बेबाकी से रखा और फैंस के दिल में बहुत खास जगह बनाई है। यही कारण है कि उनके विजेता ना बनने के बाद हर किसी ने कहा कि प्रियंका ने शो नहीं लोगों का दिल जीता है। इस आर्टिकल में जानें इन दिनों प्रियंका चाहर चौधरी किन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

प्रियंका ने जीते ये अवार्ड्स

priyanka win these awards

प्रियंका चाहर चौधरी ने शक्ति अवार्ड्स 2023 में यूथ आइकन अवार्ड और आइकोनिक गोल्ड अवार्ड्स 2023 में सबसे स्टाइलिश टीवी पर्सनालिटी अवार्ड हासिल किया है। इस इवेंट के दौरान प्रियंका ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था जिसमें वो शानदार लुक में नजर आ रही थीं। अवार्ड हासिल करने के बाद बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो इस अवार्ड को पाकर बहुत खुश हैं और अपने फैंस का शुक्रिया करनी चाहती हैं।

म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं प्रियंका

बिग बॉस 16 के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का रिलेशनशिप सभी को बहुत पसंद आया था। उनके गाने का नाम कुछ इतने हसीन नाम था जिसे यूट्यूब पर न्यूज लिखने तक 5.9 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। गाने में अंकित-प्रियंका की केमेस्ट्री कमाल की नजर आ रही है।

प्रियंका चाहर चौधरी ने खरीदी नयी कार?

priyanka buy new car

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने एक ब्रांड न्यू कार खरीद ली है। दरअसल बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास मानकतला ने एक फोटो शेयर कर प्रियंका को बधाई दी। इसी फोटो में एक नयी कार नजर आ रही थी। बहराहरल प्रियंका ने अभी तक गाड़ी खरीदने से जुड़ी कोई बात खुद सामने नहीं रखी है।

इसे भी पढ़ेंःबिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी के बारे में जानें दिलचस्प बातें

लगातार मिल रहे हैं प्रोजेक्ट्स

प्रियंका चाहर चौधरी को खतरो के खिलाड़ी जैसे कई अलग-अलग शो और टीवी सीरियल के ऑफर मिल चुके हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके पास मौजूदा समय में कई ऑफर हैं जिनके बारे में वो विचार कर रही हैं। इसके अलावा ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं को वो जल्द ही किसी मूवी में भी नजर आ सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP