Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना का किन छात्रों को मिलेगा लाभ? जानें योग्यता और आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

PM Vidyalaxmi Scheme: आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को एजुकेशन लोन अब बेहद आसान हो गया है। बता दें कि पढ़ाई के लिए लोन पाने के लिए सरकार की तरफ से एक योजना लागू की गई है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना है। चलिए जानते हैं किन छात्रों को मिलेगा इसका लाभ
Updated:- 2025-03-20, 16:57 IST
Pm vidya laxmi scheme registration process

PM Vidya Laxmi Scheme Eligibility: अच्छी शिक्षा पाने के लिए मध्यम वर्ग परिवार के बच्चे कई बार एजुकेशन लोन लेते हैं। हालांकि इसके बावजूद कई बार पैसों की कमी के कारण कई स्टूडेंट्स एजुकेशन लोन नहीं ले पाते हैं या इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि वे छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके लिए सरकार की तरफ से एक स्कीम लागू की गई है, जिसके तहत विद्यार्थियों को सालाना भारत सरकार द्वारा 8-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का नाम पीएम विद्या लक्ष्मी है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि इस योजना का लाभ किन स्टूडेंट्स को मिलेगा। साथ ही आवेदन और योग्यता क्या होनी चाहिए।

कितने प्रतिशत दी जाएगी सब्सिडी?

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के तहत छात्रों को मिलने वाले लोन पर सरकार तीन प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी देगी। इस स्कीम का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का उद्देश्य गरीब छात्रों के सामने हाई एजुकेशन प्राप्त करते समय आने वाली फाइनेंस दिक्कत को दूर करना है।

इसे भी पढ़ें- जानिए आखिर कितने तरह के होते हैं एजुकेशन लोन

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के लिए योग्यता

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिन छात्रों के परिवार की सालाना आय  8 लाख रुपये से कम है। इस स्कीम के तहत 7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए भारत सरकार 75 प्रतिशत की गारंटी देगी। इसके साथ ही छात्र का 10वीं और 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत नंबर होना जरूरी है। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष देश के करीब 1 लाख छात्रों को लोन दिया जाएगा।

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के लिए कैसे आवेदन?  

  • पीएम विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के उम्मीदवार सबसे पहले https://www.vidyalakshmi.co.in/Students/ पर जाएं।
  • इसके बाद स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • अब अपने दस्तावेज अपलोड कर एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करें।
  • आवेदन को संबंधित बैंक द्वारा प्रोसेस किया जाएगा और एक्सेप्ट होने के बाद लोन जारी किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- इन तरीकों से आसानी से मिल सकता है आपको एजुकेशन लोन 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।