Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

Independence Day 2023 Theme: जानिए आखिर क्या है स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम

हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन सबसे खास होता है। अंग्रेजों के जुल्म से भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। भारतीय सैनिकों की कुर्बानी के बाद भारत को आजादी मिली थी।  
Updated:- 2023-08-14, 16:02 IST
image

हर साल हमारा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस साल भारत में 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहरा कर देश को संबोधित करते हैं। हर साल की तरह इस बार भी आजादी के इस दिन को कुछ अलग अंदाज में मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं कि स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम क्या होने वाली है।

क्या होगी स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम? (Independence Day 2023 Theme)

independence day  theme

इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम राष्ट्र पहले, हमेशा पहले होगी। इस थीम पर देश के स्कूलों-कॉलेजों में कई प्रोग्राम भी आयोजित होंगे। इस थीम के अनुसार हम भारतीयों को एकजुट होकर राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ना है। आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भारत अपनी अलग पहचान बना चुका है।

यह दिन हमें ना केवल आजादी के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों की कुर्बानियों को याद दिलाता है, बल्कि वीर स्वतंत्रता सेनानियों और देश के प्रति प्रेम को बढ़ाता है।

 इसे जरूर पढ़ें- Independence Day Quotes in Hindi: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगाना है तो अपनों को भेजें ये देशभक्ति मैसेज

स्वतंत्रता दिवस पर हर साल आयोजित होते हैं कई कार्यक्रम

इस दिन को बढ़ावा देने के लिए और नागरिकों में देशभक्ति जगाने के लिए कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों और आजादी से जुड़ी हुई फिल्में भी टीवी पर दिखाई जाती हैं। भारत के प्रधानमंत्री हर साल की तरह इस साल भी पुरानी दिल्ली के लाल किले में भाषण देंगे, वहीं भारत के राष्ट्रपति भी इस दिन 'राष्ट्र के नाम संबोधन' देते हैं।

इस बार स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' होगी और यह आजादी का अमृत महोत्सव से संबंधित कार्यक्रमों की सीमाओं के भीतर आयोजित किए जाएंगे। इस पहल के तहत सरकार द्वारा इस देश की विभिन्न संस्कृतियों और विविधता का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Azaad Bharat, Azaad Naari : क्या आप खुद को आजाद मानती हैं? इस स्वतंत्रता दिवस पर जुड़िए herzindagi की मुहिम से और शेयर करें अपनी बात

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

 

FAQ
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा कब बनी?
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा 15 अगस्त तक निर्धारण नहीं हुई था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ।
आजादी के बाद पहली तिरंगा कब फहराया गया था?
लाल किले पर आजादी के बाद पहली बार तिरंगा 16 अगस्त को फहराया गया था, क्योंकि स्थान को लेकर असमंसज था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।