Azaad Bharat, Azaad Naari : क्या आप खुद को आजाद मानती हैं? इस स्वतंत्रता दिवस पर जुड़िए herzindagi की मुहिम से और शेयर करें अपनी बात

भारत को आजाद हुए 70 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। वहीं इस साल 76th स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने वाला है। वहीं जिस तरीके से साल बदल रहे हैं, ठीक वैसे ही हमारी जिंदगी में भी कई तरीके के बदलाव हमें देखने को नजर आ रहे हैं।
इतने बदलावों के आने के बाद हमारी जिंदगी काफी मॉडर्न हो गई है और इससे हमारी सोच में भी काफी बदलाव देखने को नजर आ रहे हैं। इस मॉडर्न वर्ल्ड में आज हम जैसी कई बेटियां आज आसमान छू रही हैं और आए दिन नए से नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इन सबके बाद आज भी कई जगहें ऐसी भी हैं जहां हम जैसी कई लड़कियों को घर से बाहर कदम रखने और स्कूल में पढ़ने के लिए जाने तक की भी इजाज़त नहीं है। देश तो बदल रहा है और इसी के साथ हमारी सोच भी बदल रही हैं तो आखिर हमारे देश की बेटियों की तरक्की में कहां कमी नजर आ रही है?
वहीं आज भी हमारे देश की कई जगहों पर कहा जाता है कि लड़कियों को घर पर रहकर अपनी मां के साथ कामकाज में हाथ बंटाना चाहिए और केवल लड़कों को बाहर जाकर काम करना चाहिए और पैसा कमाना चाहिए, लेकिन ऐसा कौन-सी किताब में लिखा है और ये रूल आखिर बनाया किसने है जो हमारे वजूद और जिंदगी का निर्णय देने का काम कर रहा है?
इसके अलावा आज भी लड़कियां रात में अकेले निकलने से डरती हैं और ज्यादातर तो घरवाले ही देर रात तक बाहर रहने की इजाज़त लडकियों को नहीं देते हैं। क्या ये सही है?
घरवालों के रोक-टोक लगाने का कारण लड़कियों की सेफ्टी इश्यूज की वजह से बढ़ जाता है। ऐसे में आखिर आप कितना सुरक्षित महसूस करती हैं? क्या आपको भी देर तक बाहर रहने में दर लगता है।
आखिर क्या है herzindagi की मुहिम?
स्वतंत्रता दिवस पर herzindagi की मुहिम का नाम आजाद भारत, आजाद नारी है और इसमें हम आपको मौका देने वाले हैं कि आप हमें बताए कि आखिर आपके लिए आजादी का मतलब क्या है और आप खुद को कितना आजाद मानती हैं?
साथ ही आप वीडियो के जरिये आप हमें बता सकते हैं आजादी आपके लिए क्या माइने रखती है? इसके अलावा आप हमें बता सकते है कि आखिर ऐसी कौन-सा बदलाव आप लाना चाहती हैं जो आपको महिला होने के नाते लाना बेहद जरूरी है?
इसके लिए आपको केवल हम तक अपनी एक वीडियो रिकॉर्ड करके भेजनी होगी और अपनी बात को सही दिशा तक पहुंचाना होगा। वीडियो भेजने के लिए +91-9311850232 पर। इसके अलावा आप अपनी वीडियो हमें सोशल मीडिया के जरिये भी भेज सकती हैं। आपकी आवाज नए भारत के लिए बदलाव की रौशनी की किरण का काम कर सकती है।
अगर आपको herzindagi की ये मुहिम पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।