आखिर क्यों मनाया जाता है Holy Saturday? जानें

What is Holy Saturday: होली सैटरडे को ईस्टर विजिल भी कहा जाता है। यह दिन हर साल ईस्टर संडे से पहले आता है और ईसाई धर्म के लोगों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन को मनाने के पीछा का कारण ईसा मसीह को बताया जाता है। कहा जाता है कि ईसा मसीह दुनिया को अलविदा कहने के बाद इसी दिन अपनी कब्र में लेटे थे। यही कारण है कि इस दिन के अगले दिन को भी होली संडे के रूप में मनाया जाता है।
होली सैटरडे क्या है?

गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे के बीच आने वाले शनिवार को होली सैटरडे के रूप में मनाया जाता है। बहुत से ईसाई धर्म के लोग इस दिन को होली वीक के अंतिम दिन के रूप में भी देखते हैं। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में होली सैटेरडे को कई तरीकों से मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः Good Friday 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे और क्या है इसका महत्व
होली सैटरडे के नाम
होली सैटरडे को होली सप्ताह का शनिवार, बड़ा और पवित्र सैटरडे, महान सब्बाथ, ब्लैक शनिवार, शानदार शनिवार और ईस्टर ईव के रूप में भी जाना जाता है। इसके साथ-साथ कई देशों में इस दिन को प्रकाश के शनिवार के नाम से भी जाना जाता है।
कब है होली सैटरडे

इस साल होली सैटरडे 30 मार्च के दिन है। गुड फ्राइडे के अगले दिन ईसाई धर्म के अलग-अलग लोग इस दिन को होली सैटरडे के रूप में मनाया जाता है।
चर्च में भी किया जाता है सेलिब्रेट
होली सैटरडे चर्च में भी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस पर्व पर प्रेयर करने से जिंदगी के सभी तरह का अंधेरा दूर हो जाता है। इस हफ्ते के 7 दिनों को ईसाई धर्म को लोग उत्सव के रूप में मनाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः About Jesus Christ in Hindi: जीसस क्राइस्ट से जुड़ी हुई ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
होली सैटरडे के अलावा अगर आप होली वीक के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।