BDO और CDO में क्या होता है अंतर? जानें कैसे मिलती है यह नौकरी

BDO Vs CDO: आप लोगों ने आए दिन अपनी रोजमर्रा की जिदंगी में बीडीओ और सीडीओ जैसे पद के नाम सुने होंगे। इन पदों पर तैनात ऑफिसर कभी ने कभी आपके काम आते होंगे। हालांकि बीडीओ और सीडीओ में क्या फर्क है इसे लेकर लोगों के अंदर काफी कंफ्यूजन होता है। दोनों में से किसके पास ज्यादा पावर होता है इसकी भी जानकारी लोगों के पास नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपको बीडीओ और सीडीओ दोनों में फर्क बताएंगे। साथ ही दोनों के कार्यों के बारे में भी जानेंगे। इसी के साथ आइए जानते हैं- बीडीओ और सीडीओ में कौन कितना पावरफुल है।
क्या है बीडीओ और सीडीओ में फर्क

बीडीओ का मतलब ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर होता है। इनका काम ब्लॉक के अंतर्गत विकास संबधित प्रोग्रामों के कार्यन्वयन की देखरेख करना है। वहीं दूसरी ओर चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर जिले के सभी ब्लॉकों के योजनाओं के डेवलपमेंट की निगरानी और देखरेख करना है। बीडीओ की नियुक्ति राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा की जाती है। दूसरी ओर सीडीओ पद की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग द्वारा की जाती है।
बीडीओ के कार्य
ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर राज्य का एक सरकारी ऑफिसर होता है, जो किसी ब्लॉक के विकास और गतिविधियों के लिए कार्य करता है। उसके पास ही विकास और अन्य गतिविधियों की जिम्मेदारी होती। बीडीओ का पद पंजायती राज्य व्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। बीडीओ के विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र के विकास के लिए काम करता है। यह प्रशासन के लिए जिम्मेदार होते हैं। बीडीओ ब्लॉक समिति के सदस्य होते हैं। किसी जिले के सभी बीडीओ भी जिला पंचायत या जिला परिषद का हिस्सा होते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्यों होता है JCB का रंग पीला? यहां जानें कारण
सीडीओ के कार्य

चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में एक एडमिनिस्ट्रेटिव पद के रूप में जाना जाता है। सीडीओ राज्य और केंद्र सरकारों की गरीबी उन्मूलन और बेसिकक स्ट्रक्चर के निर्माण की विभिन्न डेवलपमेंट स्कीम की देखरेख करना है। सीडीओ जिलाधिकारी के सुपरविजन और कंट्रोल में काम करते हैं। सीडीओ के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक के विकास से संबधित सभी कार्यों की निगरानी करता है।
इसे भी पढ़ें- अंग्रेजी सीखने के ये मजेदार तरीके आप भी जान लें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik, Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।