herzindagi
what happen after pouring shampoo on tawa

आप जानती हैं तवे पर शैंपू डालने से क्या होता है? रिजल्ट देख आपको भी नहीं होगा यकीन

क्या आप जानती हैं तवे पर शैंपू और कुछ अन्य चीजें डालकर एक मैजिकल क्लीनर बनाया जा सकता है, जिसकी मदद से आप घर का पुराना वॉश बेसिन भी नए की तरह चमका सकती हैं?  अगर नहीं, तो आइए यहां जानते हैं कि कैसे तवे पर शैंपू डालकर क्लीनिंग लीक्वड तैयार किया जा सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-11-22, 13:22 IST

घर के वॉश बेसिन की सफाई का हाइजीन से सीधा कनेक्शन होता है। हम दिन में कई बार वॉश बेसिन का इस्तेमाल करते हैं। सुबह ब्रश करने से लेकर दिन में कई बार हाथ इसमें धोते हैं। वहीं जब वॉश बेसिन की सफाई की बात आती है, तब हम इसे ज्यादातर इग्नोर ही कर देते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि तवे पर शैंपू और कुछ अन्य चीजें डालकर वॉश बेसिन को चकाचक साफ करने के लिए एक मैजिकल क्लीनर बनाया जा सकता है।

तवे पर शैंपू डालने की बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन इस ट्रिक की मदद से एक वॉश बेसिन साफ करने वाला लिक्विड तैयार किया जा सकता है। आइए, यहां जानते हैं कि किस तरह और किन चीजों से तवे पर डालकर होममेड क्लीनिंग लिक्विड तैयार किया जा सकता है।

तवे पर शैंपू डालकर कैसे बनाएं वॉश बेसिन साफ करने वाला लिक्विड 

dirty wash basin cleaning tips

ज्यादातर घरों में साबुन और स्क्रब से वॉश बेसिन साफ कर दिया जाता है। लेकिन, इस तरह से वॉश बेसिन पर जमे जिद्दी दाग नहीं जाते हैं और यह दाग मेहमानों के सामने शर्मिंदगी की वजह भी बन जाते हैं। अगर आप वॉश बेसिन पर लगे जिद्दी दागों का सफाया करना चाहती हैं, तो शैंपू के साथ यहां बताई चीजों से तवे पर घोल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बाथरूम वॉश बेसिन के नीचे लगी पाइप को नया जैसा रखेंगे ये उपाय, बार-बार साफ करने की नहीं पड़ेगी जरूरत

वॉश बेसिन की सफाई के लिए सबसे पहले एक लोहे का तवा लें और उसपर कोई भी शैंपू डालें। शैंपू के बाद थोड़ी-सी टूथपेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स करें। शैंपू और टूथपेस्ट के मिक्सचर पर एक नींबू का रस, एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा ग्लास पानी डालें। इस मिक्सचर को अब 10 मिनट तक तवे पर ही रहने दें और अच्छे से मिक्स करें।

मिक्सचर में जब तक झाग ना बनने लग जाए, तब तक इसे पकाते रहें। झाग आने के बाद क्लीनिंग लिक्विड को एक कांच के बाउल में निकाल लें और फिर फोम वाले स्क्रब की मदद से गंदे वॉश बेसिन पर लगाएं।

यह विडियो भी देखें

क्लीनिंग लिक्विड को 5 से 10 मिनट के लिए वॉश बेसिन पर लगा रहने दें और फिर उसे स्क्रब की मदद से साफ करें। आखिरी में वॉश बेसिन को पानी से धो लें।

आप चाहें तो शैंपू, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा के साथ एंटीसेप्टिक लिक्विड को भी मिक्स कर सकती हैं। एंटीसेप्टिक लिक्विड डालने से वॉश बेसिन से जिद्दी दागों के साथ-साथ जर्म्स और बैक्टीरिया को भी दूर किया जा सकता है।

घर की इन चीजों को भी कर सकती हैं साफ 

how to make wash basin cleaner with shampoo

एलम्यूनियम के बर्तन

शैंपू, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा की मदद से बने होममेड क्लीनर से आप घर के बर्तनों को भी चमका सकती हैं। अगर साबुन से धोने के बाद भी बर्तन गंदे और चिपचिपे रहते हैं, तो आप इस मैजिकल क्लीनर की मदद ले सकती हैं। बर्तन साफ करने के लिए फोम वाले स्क्रब को होममेड क्लीनर में भिगोएं और फिर बर्तनों पर लगाएं। सारे बर्तनों पर क्लीनर लगाने के बाद उन्हें पानी से साफ कर लें। 

इसे भी पढ़ें: वॉश बेसिन के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

टाइल्स

वॉश बेसिन की तरह ही, बाथरूम की टाइल्स को भी रेगुलर सफाई की जरूरत होती है। बाथरूम की गंदी टाइल्स को साफ करने के लिए भी आप शैंपू, टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा की मदद से तवे पर बने क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए फोम वाले स्क्रब की मदद से क्लीनर को टाइल्स पर लगाएं और 5 मिनट छोड़ने के बाद रगड़ें। आखिरी में टाइल्स को पानी से साफ कर दें।

तवे पर शैंपू डालने से क्या होता है, यह तो आप समझ ही गई होंगी। हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।