herzindagi
flaxseed oil lamp near tulsi plant

तुलसी के पास अलसी के तेल का दिया जलाने से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में तुलसी के पास दीया जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। हालांकि दीया जलाते समय उससे जुड़े नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक माना गया है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-01, 16:43 IST

Tulsi Ke Paas Alsi Ke Tel Ka Diya Jalane Se Kya Hota Hai: हिन्दू धर्म में तुलसी के पास दीया जलाने का बहुत महत्व माना जाता है। हालांकि दीया जलाते समय उससे जुड़े नियमों का पालन करना बहुत आवश्यक माना गया है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पास कौन से तेल का दीपक जलाने से कौन से लाभ मिलते हैं, इसका भी वर्णन किया गया है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि तुलसी के पास अलसी के तेल का दीया जलाने से कौन से लाभ मिलते हैं। 

तुलसी के पास अलसी के तेल का दीया क्यों जलाना चाहिए?

what are the benefits of lighting flaxseed oil lamp near basil plant

तुलसी को धर्म शास्त्रों में मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसके अलावा, अलसी माता लक्ष्मी की प्रिय मानी गई है। ऐसे में तुलसी के पास अलसी के तेल का दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। 

यह भी पढ़ें: तुलसी के पास जलाएं इस तेल का दीपक, होगा लाभ

मां लक्ष्मी का घर में वास होता है। घर की आर्थिक स्थिति सुधरती है और तंगी, कर्ज, अधिक खर्च आदि धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तुलसी के पास अलसी के तेल का दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

अलसी के तेल का दीया तुलसी के पास जलाने से ग्रह दोष भी दूर होता है। ऐसा माना जाता है कि अलसी के तेल में नव ग्रहों का वास होता है। ऐसे में अलसी के तेल का दीया जलाने से नव ग्रह शांत होते हैं और कृपा बरसाते हैं। 

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs For Tulsi: धन लाभ और तरक्की के लिए तुलसी के पास रखें ये चीजें

अलसी के तेल का दीया तुलसी के पौधे के पास जलाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके अलावा, अगर घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा है तो वह भी दूर हो जाती है। सकारात्मकता का संचार होता है। 

यह विडियो भी देखें

what are the benefits of lighting flaxseed oil lamp near basil

तुलसी के पौधे के पास अलसी के तेल का दीया जलाने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं क्योंकि शनिदेव पर भी अलसी का तेल चढ़ाया जाता है। ऐसे में तुलसी के पौधे के पास अलसी के तेल का दीया जलाने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तुलसी के पास अलसी के तेल का दिया जलाने से क्या होता है और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।