Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:11 AM IST

कपूर के साथ दालचीनी मिलाकर जलाने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि सिर्फ कपूर ही नहीं बल्कि कपूर के साथ कुछ चीजों को मिलाकर जलाया जाए और उसका धुआं घर में किया जाए तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। 
Updated:- 2024-01-31, 02:00 IST
image

Kapur Aur Dalchini Jalane Ke Fayde: कपूर जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। इसी कारण से शास्त्रों में पूजा-पाठ या किसी भी शुभ कार्य के दौरान कपूर जलाने का विधान है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि सिर्फ कपूर ही नहीं बल्कि कपूर के साथ कुछ चीजों को मिलाकर जलाया जाए और उसका धुआं घर में किया जाए तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें कपूर के साथ दालचीनी को जलाने से जुड़ी कई फायदेमंद बातें बताईं। 

क्या कपूर के साथ दालचीनी जला सकते हैं? (Can we Burn Kapur With Dalchini)

what does burning cinnamon meaning

ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी कपूर के साथ दालचीनी जलाना शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में सकारात्मकता का संचार होने लगता है।

यह भी पढ़ें: कपूर के साथ ये 6 मसाले जलाने से मिलते हैं कई फायदे

इसके अलावा, कपूर को दालचीनी के साथ जलाने से शांति स्थापित होती है। घर में किसी भी प्रकार का क्लेश क्यों न हो, वह दूर हो जाता है। पारिवारिक प्रेम और तालमेल में बढ़ोतरी होती है। 

कपूर के साथ दालचीनी जलाने से क्या होगा? (What Happens If We Burn kapur With Dalchini)

what does burning cinnamon signifies

ज्योतिष गणना के अनुसार, कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। वहीं, दालचीनी का संबंध शुक्र और मंगल ग्रह से है। शुक्र ग्रह को सौंदर्य, सुख, संपन्नता और समृद्धि का कारक माना गया है। 

वहीं, मंगल ग्रह सुखी वैवाहिक जीवन, पारिवारिक शांति, संतान प्राप्ति आदि के कारक माने गए हैं। ऐसे में कपूर के साथ दालचीनी जलाने से इन दोनों ग्रहों से शुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। 

यह भी पढ़ें:  किस बर्तन में जलाना चाहिए लौंग और कपूर?

कपूर के साथ दालचीनी जलाने से मंगल और शुक्र ग्रह शांत होते हैं। व्यक्ति की सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह की देवी मां लक्ष्मी हैं। ऐसे में उनकी कृपा भी घर पर बनी रहती है। 

घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। वैवाहिक जीवन भी समृद्ध और मधुर बना रहता है। घर का वास्तु दोष भी दूर होता है और ग्रह शांत होते हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि क्या घर में कपूर के साथ दालचीनी जला सकते हैं और अगर हां तो इसका क्या प्रभाव घर पर पड़ता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।