कपूर के साथ ये 6 मसाले जलाने से मिलते हैं कई फायदे

Kapur Ke Sath Kya Jalaye: ज्योतिष शास्त्र में कपूर को बहुत कारगर माना जाता है। कपूर न सिर्फ नकारात्मकता दूर करता है बल्कि इसका प्रयोग पूजा में भी होता है। मान्यता है कि कपूर को शाम के समय जलाने और उसका धुआं घर में करने से बुरी नजर उतर जाती है और ग्रह दोष भी शांत होता है।
वहीं, ज्योतिष शास्त्र में ऐसे 6 मसालों का वर्णन मिलता है जिनके साथ कपूर जलने से कई लाभ व्यक्ति को प्राप्त होते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन से हैं वो मसाले जिनके साथ जलना चाहिए कपूर। साथ ही, जानेंगे मसालों के साथ कपूर जलाने से क्या लाभ प्राप्त होते हैं।
कपूर के साथ जलाएं तेजपत्ता
कपूर के साथ तेजपत्ता जलाना अच्छा माना जाता है। तेजपत्ता और कपूर जलाने से घर में राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) का दुष्प्रभाव कम होता है और शुभता आती है।

कपूर के साथ जलाएं दालचीनी
कपूर के साथ दालचीनी जलाने से शुक्र और मंगल ग्रह की शुभता बनी रहती है और काम में आ रही बाधाएं दूर होने लग जाती हैं।
यह भी पढ़ें: किस बर्तन में जलाना चाहिए लौंग और कपूर?
कपूर के साथ जलाएं इलायची
कपूर के साथ बड़ी इलायची जलाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। छोटी इलायची जलाने से बुध ग्रह मजबूत होते हैं।
कपूर के साथ जलाएं लौंग
कपूर के साथ लौंग जलाना ज्योतिष में बहुत कारगर माना गया है। लौंग और कपूर साथ में जलाने से घर का वस्तु दोष दूर होने लगता है।
यह भी पढ़ें: Kapur Jalane Ke Niyam: आप भी जलाते हैं घर में कपूर तो जान लें सही समय और विधि
कपूर के साथ जलाएं काली मिर्च
कपूर के साथ काली मिर्च भी जलाई जा सकती है। काली मिर्च को कपूर के साथ जलाने से शनि देव (शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं तेल) प्रसन्न होते हैं। घर की उन्नति होती है।

कपूर के साथ जलाएं सरसों
कपूर के साथ पीली या काली सरसों के दाने भी जलाने चाहिए। ऐसा करने से घर में बुरी दृष्टि प्रवेश नही कर पाती है और घर सुरक्षित रहता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कपूर के साथ कौन कौन से मसाले जलाने चाहिये। साथ ही यह भी जान लीजिए कि क्या है उन मसालों के साथ कपूर जलाने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
imag credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।